भगवान सहस्त्रबाहु जी की जयंती पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर पहुचे ताम्रकार समाज के राधाकृष्ण मन्दिर आरती कर, किया नमन, समाज अध्यक्ष का किया स्वागत-सम्मान

आष्टा। राज राजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी की जयंती के पावन अवसर पर आज आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ताम्रकार समाज के श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंचे एवं भगवान सहस्त्रबाहु जी के दर्शन कर विधि-विधान से भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी की आरती की तथा नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने ताम्रकार समाज के सभी नागरिकों को भगवान सहस्त्रबाहु जी की जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु जी का जीवन साहस,पराक्रम,शौर्य और सुशासन का प्रतीक है।

उनके आदर्श सदैव समाज को एकता, संगठन और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने ताम्रकार समाज के अध्यक्ष राम ताम्रकार उर्फ पराग,मनोज ताम्रकार,भानु चंद्रवंशी, वेदांत ताम्रकार, संजय ताम्रकार, अखिलेश जैन, शुभम चंद्रवंशी, विनोद जसाठी, मुकेश ताम्रकार, अमित ताम्रकार, अंकित जसाठी, हर्षित कालू ताम्रकार आदि का स्वागत सम्मान किया

समाजजनों ने विधायक श्री इंजीनियर का सहस्त्रबाहु जयंती पर श्री राधाकृष्ण मन्दिर पहुचने पर समाज की ओर से आत्मीय स्वागत किया और जयंती के आयोजन में उनकी सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर विधायक श्री इंजीनियर के साथ पहुचे नगर भाजपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,पूर्व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील संचेती,नगर महामंत्री मोहित सोनी,कृष्णा शर्मा का ताम्रकार समाज ने स्वागत सम्मान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top