डिस्को और भूत बंगला रहे आकर्षण का केंद्र- मॉडर्न पब्लिक हा.से. स्कूल आष्टा में धूमधाम से संपन्न हुआ बाल मेला, उमड़ी भारी भीड़

​आष्टा (नि.प्र.) हर साल की तरह इस वर्ष भी मॉडर्न पब्लिक हाई स्कूल, आष्टा में बाल मेले का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। बच्चों की रचनात्मकता और कला को मंच प्रदान करने वाले इस शानदार कार्यक्रम में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माँ सरस्वती की वंदना से हुई शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के मार्गदर्शक श्री शंकर लाल परमार, प्राचार्य और उप-प्राचार्य द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद फीता काटकर बाल मेले का औपचारिक उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही मेले में बच्चों और अभिभावकों का उत्साह देखने लायक था।

​आकर्षण का केंद्र रहे आधुनिक डिस्को और भूत बंगला बाल मेले का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न स्टॉल और विशेष मनोरंजक गतिविधियां थीं। मेले में आधुनिक डिस्को, भूत बंगला और रेस्टोरेंट ने सभी का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही, हर स्टॉल पर लोगों ने बच्चों द्वारा अपने हाथों से बनाए गए लजीज और तरह-तरह के व्यंजनों का भरपूर लुत्फ उठाया। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चले इस मेले में आष्टा शहर के गणमान्य नागरिकों सहित लगभग 3000 लोग उपस्थित रहे।

​बच्चों की मेहनत और प्रतिभा को सराहा कार्यक्रम में पधारे आष्टा शहर के सम्मानीय नागरिकों ने न केवल बच्चों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि उनकी बेहतरीन मेहनत की सराहना करते हुए पूरे शाला परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। शाला परिवार ने जताया आभार संचालकों एवं प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित शहर के सभी गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया, “आपने अपना बहुमूल्य समय निकालकर बच्चों का जो उत्साहवर्धन किया है, उसके लिए हमारा पूरा शाला परिवार आपका बहुत-बहुत आभारी है।”

​इस दौरान संचालन मंडल एवं समिति अध्यक्ष श्री अभिषेक परमार, प्राचार्य श्री शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, उप-प्राचार्य विकास चौरसिया, बी.एल. मालवीय, निर्मला सारसिया, करिश्मा चोपड़ा, अंजलि चौरसिया, ईशा जैन, इतिका चौहान, राजेश बडोदिया, रजत धारोवा, अंजु नावड़े, नीता सक्सेना, पायल ठाकुर, रीना सरासिया, रीना परमार, पूजा परमार, नैना मालविया, योगेंद्र ठाकुर और संदीप ठाकुर आदि ने बच्चों की कला की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top