

आष्टा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के जावर क्षेत्र के अन्नदाताओं को जल्द ही नर्मदा-कालीसिंध लिंक परियोजना के द्वारा खेतो तक सिंचाई कार्य के लिये पानी मिलेगा । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जावर क्षेत्र के ग्राम सेमलीबारी एवं ग्राम कुण्डिया धागा के खेतों में पहुंचकर “नर्मदा-कालीसिंध लिंक परियोजना” की पाइपलाइन एवं लगाए गए वॉल्व का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साथ कार्य एजेंसी के इंजीनियरों अनिमेष पांडा से विस्तार से जानकारी ली । विधायक इंजीनियर ने बताया की

आज मौके पर पहुच कर विस्तृत जानकारी ली है,जल्द ही जावर क्षेत्र के खेतों तक नर्मदा का जल पहुचे इसके प्रयास किये जा रहे है,साथ ही क्षेत्र के नदी,नाले,खाल,स्टॉप डेमो,बैराजो को कैसे भरा जाये इसकी भी हम रूप रेखा बना रहे है । विधायक श्री इंजीनियर ने कहा कि उनका प्रयास है कि जल्दी से जल्दी उन सब खेतो तक नर्मदा का पानी पहुचे जहां तक नर्मदा की लाईन डल गई है । इस अवसर पर भाजपा जावर मंडल के अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर,धर्मेन्द्र मालवीय,
यशवंतसिंह ठाकुर,पवन मालवीय आदि साथ थे ।

जावर, आष्टा मंडी एवं नवीन मंडी में लहसुन प्याज खरीदी मुहूर्त में शामिल हुए विधायक 11,111 रुपये सोयाबीन एवं 33 हजार रुपए क्विंटल बिकी लहसुन, हर खेत को मिलेगा नर्मदा का पानी, बढ़ेगा फसलो का उत्पादन, किसान- व्यापारी दोनों को होगा लाभ, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने किसान और व्यापारी का साफा बांधकर किया सम्मान

आष्टा। कृषि उपज मंडी आष्टा, जावर में एवं नगर की नवीन कृषि उपज मंडी में संचालित उन्नतिशील लहसुन-प्याज मंडी में दीपावली अवकाश के बाद आज शुक्रवार को परंपरानुसार आज खरीदी मुहूर्त में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर शामिल हुए एवं सभी व्यापारियों की उपस्तिथि में पूजन कर खरीदी मुहूर्त किया । आज मुहूर्त में आष्टा मंडी में सोयाबीन 11 हजार 111 रुपये,जावर मंडी में सोयाबीन 9177 रुपये कुंटल के भाव एवं नवीन मंडी में लहसुन 33 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिकी जिसे पार्वती ट्रेडिंग कम्पनी ने खरीदी। विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने सभी मंडियों में प्रथम किसान और खरीदार व्यापारी का साफा बांधकर सम्मान किया।

इस अवसर पर विधायक श्री इंजीनियर ने सभी अन्नदाता किसान भाईयों, व्यापारियों,मंडी प्रशासन,हम्माल,तुलावटी सहित सभी को दीपावली की बधाई देते हुए कहा की अभी तक हमारा किसान भाई पानी के लिये परेशान होता था,कम पानी के कारण उत्पादन कम होता था,अब मोदी जी एवं डॉ मोहन यादव जी की सरकार ने सभी के लिये नर्मदा का पानी खेतो तक पहुचा दिया है अब किसानों को भरपूर पानी मिलेगा,उत्पादन बढेगा,आय दोगुनी होगी और अब किसान तीन फसल पैदा कर सकेगा । भाजपा की सरकार जो कहती है वो करती भी है ।

