मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और एटीएल (ATL) कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन

आष्टा:- अशासकीय संस्था मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा में प्रतिवर्षानुसार आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को विज्ञान आधारित माॅडल व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में प्राथमिक विंग (कक्षा 4थी से कक्षा 5वीं), सेकेंडरी विंग मिडिल सेक्शन (कक्षा 6वीं से कक्षा 8वीं), सेकेंडरी विंग हायर सेक्शन (कक्षा 9वीं से 12वीं) तथा एटीएल (ATL) के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक और रोचक वर्किंग माॅडल्स तैयार किए।

प्रमुख प्रदर्शित प्रोजेक्ट व माॅडलरोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन: ओब्स्टेकले एवॉइन्डिंग कार, एक्सीडेंट अवॉइन्डिंग कार, फ्लोर क्लीनिंग कार, रनिंग राॅबोट, रेन अलार्म सिस्टम, स्लैब राॅबोट, ब्लोअर, लेजर वर्किंग स्पीकर, चंद्रयान लांचर, स्पेस राॅबोट, अर्थक्वेक अलार्म और रिमोट कंट्रोल कार। पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण: स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत, वर्षा जल संचयन, ज्वालामुखी, वाटर हार्वेस्टिंग, सौर ऊर्जा, थर्मल पावर, पवन चक्की एवं विद्युत उत्पादन के वैकल्पिक साधन, जल चक्र, पर्यावरण संरक्षण, पेड़-पौधे और वाटर बोट स्कूल माॅडल।

अन्य वैज्ञानिक प्रोजेक्ट: लेजर स्पीकर, सोलर बाॅट, प्रोजेक्टिव, 3डी होलोग्राम प्रोजेक्टर, जल संशोधन और विद्युत बैटरी।इन सभी प्रोजेक्ट्स में ओब्स्टेकले एवॉइन्डिंग कार, एक्सीडेंट अवॉइन्डिंग कार, फ्लोर क्लीनिंग कार, लेजर स्पीकर, अर्थक्वेक अलार्म और स्पेस राॅबोट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजन का उद्देश्य एवं उत्साह प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में

वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं विज्ञान के गूढ़ रहस्यों के प्रति गहरी रुचि और जिज्ञासा उत्पन्न करना है। विद्यार्थियों में इस प्रतियोगिता के आयोजन तथा अपने प्रोजेक्ट्स की तैयारी व प्रस्तुतिकरण के लिए काफी उत्साह और ललक देखने को मिली। यह अपने आप में एक बहुत ही अनूठा और सफल कार्यक्रम रहा। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को शाला के वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।

उपस्थिति एवं शुभकामनाएँ सम्माननीय संचालकगण एवं समिति अध्यक्ष श्री अभिषेक परमार, प्राचार्य श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर, उपप्राचार्य विकास चौरसिया, बी.एल. मालवीय, राजेश बड़ोदिया, रजत धारवा, निर्मला सारसिया, करिश्मा चोपड़ा, आद्या चौरसिया, ईशा जैन, इतिका चौहान, अंजू नागोड़े, नीता सक्सेना, पायल ठाकुर, पूजा परमार, सोनम गुप्ता, कनक सेन, तेजू मेवाड़ा, संदीप ठाकुर, रीना सरसिया, नैना मालवीय, रूपाली ठाकुर आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्ति पर विदाई कार्यक्रम का आयोजन- पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवक को दी विदाई

जिले में पुलिस विभाग से शासकीय सेवक के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानित किया जाकर विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।➡️ पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवक को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल, उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।➡️ इस दौरान उपस्थित शासकीय सेवक के अनुभवों को जाना एवं

परिवार की जानकारी ली तथा उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।📍 सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवक का विवरण :-👉 श्री धन सिंह भाटी, सहायक उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इनका सेवाकाल 42 वर्ष 06 माह 21 दिवस रहा है।✅ इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, रक्षित निरीक्षक श्री उपेंद्र यादव, यातायात प्रभारी श्री बृजमोहन धाकड़,सूबेदार श्री अजय भिरे, उप निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव सहित सेवानिवृत्त शासकीय सेवक के परिजन तथा कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहा ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top