राजपाल सर कोचिंग क्लासेस के 8 विद्यार्थियों का अनिवार में हुआ चयन, जब तक ना रुको जब तक की लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए- धंनजय जाट

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- राजपाल सर कोचिंग क्लासेस संचालक राजपाल सर ने बताया कि बीते दिनों संस्था के आठ विद्यार्थियों का अग्निवीर में चयन हुआ। इन विद्यार्थियों की सफलता प्राप्ति पर एवं संस्था में पढ़ रहे अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करने हेतु संस्था परिवार द्वारा सेंटर पर एक स्वागत सम्मान कार्यक्रम सफल विद्यार्थी हेतु आयोजित किया गया। आपको बता दे कि राजपाल सर कोचिंग क्लासेस में अध्ययन करते हुए इस वर्ष 42 विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा पास की जिसमें से इन 8 विद्यार्थीयों ने फाइनलसिलेक्शन में सफलता प्राप्त की। 1) ललित मेवाड़ा,

2) आदित्य वर्मा, 3) योगेश वर्मा, 4) मनोज सिसोदिया, 5) आशुतोष ठाकुर, 6) नितिन वर्मा, 7) रितेश मालवीय, 8) सचिन जाट। इन सभी विद्यार्थीयों को संस्था द्वारा स्वागत किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपना गुरु राजपाल कर एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनंजय जाट का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात संस्था द्वारा संस्था की छात्रा ने श्री जाट एवं सभी सफल विद्यार्थियों का तिलक किया वहीं संस्था संचालक द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं धनंजय जाट का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान धनंजय जाट ने कहा कि राजपाल सर की कड़ी मेहनत से आज संस्था ने 5 साल में काफी

सफलता प्राप्त की, नहीं उन्होंने आगे विद्यार्थियों से कहा कि अपने जीवन में यह बात हमेशा याद रखें उठो जागो चलो ओर तब तक ना रुको जब तक की लक्ष्य को प्राप्त करना कर लो। आपके मन में कभी भी असफल होने का भय या डर नहीं होना चाहिए यही डर आपको सफल नहीं होने देता है। इसी के साथ सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किया एवं अपनी सफलता का श्रेय राजपाल सर कोचिंग क्लासेस को दिया। इस दौरान राजपाल सर एवं बजनी मेवाड़ा इंडियन फिटनेस अकैडमी फिजिकल ट्रेनर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण सफलता के टिप्स बताएं। सभी विद्यार्थियों ने राजपाल सर का पुष्प माला से भव्य स्वागत करते हुए कहा कि सर यह सफलता सिर्फ आपके मार्गदर्शन से मिली है।

*मेंष:-* आज स्वभाव में चंचलता रहेगी जो मार्केटिंग व सलाहकार की भूमिका में आपको   लाभ देगी।व्यवहार में कठोरता व मधुरता का मिश्रण दिखेगा।साहित्य कार्य में सफलता मिलेगी।
*उपाय:- तीन लाल पुष्प देवी मंदिर में अर्पण करें*
*वृष:-* आज आप धैर्यवान हो कर सोच समझ कर किसी कार्य को करेंगे।कार्यक्षमता उच्चकोटि की होगी।आप किसी के विश्वासपात्र बनेंगे।सौंदर्यपूर्ण वस्तु का क्रय हो सकता है।
*उपाय:- पशुओं को जल पिलाये*
*मिथुन:-* आज लक्ष्य आपका स्पष्ट होगा पर चुनौतियों का सामना करना पढ़ सकता है।व्यवहार में ऊर्जा की कमी हो सकती है।स्वभाव में झुंझलाहट हो सकती है।
*उपाय:- सात आम के पत्तों का तोरण मंदिर में बांधे*

*कर्क:-* आज आप एकतरफा निर्णय लेकर परेशान हो सकते है।तरल पदार्थों से लाभ होगा।अत्यधिक भावुक होकर दुसरो की पीड़ा कम करेंगे।पराक्रम बढेगा।
*उपाय:- काले रंग का वस्त्र भगवान शिव को अर्पण करें*
*सिंह:-* आज रिस्तो को अपने व्यवहार से आप मजबूती देंगे।गायन व वक्ता कार्य मे लगे लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।कूटनीतिज्ञ होकर आप कार्यक्षेत्र में सफल होंगे।निर्भीकता व्यवहार में रहेगी।
*उपाय:- पीला फल मंदिर में रखें*
*कन्या:-* आज आप तर्क बुद्धि व विचारों से समस्याओं को पार कर विशेष लाभ अर्जित करेंगे।शत्रु आपके समक्ष स्वयं पराजित समझेगा।मनोकुल वातावरण रहेगा।
*उपाय:- सफेद वस्त्र पर स्वास्तिक बनाकर जल में प्रवाहित करें*

*तुला:-* आज आप महत्वाकांक्षी होकर अनैतिक कार्य भी कर सकते है।अत्यधिक आत्मविश्वास महंगा पढ़ेगा लोग आपका धन हर सकते है।ईर्ष्या से बचे।
*उपाय:- अंजीर कृष्ण मंदिर में दें*
*वृश्चिक:-* आज आपके मन मे द्वंद होगा।प्रतिस्पर्धा से कार्य मे स्थिरता मिलेगी। आक्रमता कार्यशैली के साथ आप मजबूत आय स्त्रोत निर्मित करेंगे।तंत्र मंत्र में रुझान होगा।
*उपाय:- घर के वरिष्ठ को मिष्ठान खिलाएं*
*धनु:-* आपके व्यक्तित्व में सौम्यता व मधुरता रहेगी।किसी की भी मदद करने से आप आज मना नही करेंगे।आध्यात्मिकता में समय व्यतीत होगा।सार्वजनिक कार्यो में संलग्नता रहेगी।
*उपाय:- आज घर में गीता जी का पाठ करें*

*मकर:-* आज आप परिवार में सबको साथ लेकर चलेंगे जिससे सबका अटूट भरोसा आपके ऊपर मजबूत होगा।दिनप्रतिदिन की आय के वृद्धि होगी।निर्माण कार्य होगा।
*उपाय:- सुगंधित द्रव्य देव मंदिर में अर्पण करें*
*कुम्भ:-* आज किसी अनुसंधान में आपकी रुचि बनेगी पर बाधाओं के आने से मन दुखी रहेगा।कार्य अधूरे भी रह सकते है।आपके दोहरे स्वभाव के कारण लोग आपके विरोधी भी हो सकते है।
*उपाय:- ब्राह्मणों का आशीर्वाद ले*
*मीन:-* आज धीमी गति से अपने लक्ष्य की ओर आप आगे बढ़ेंगे पर भाग्य से लक्ष्य प्राप्ति में शीघ्र सफलता मिलेगी।अनुशासन के बल पर लोगो के आइडियल बनेंगे।आसानी से किसी पर विश्वास न करे।
*उपाय:- जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव अर्पण करें*

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top