शारदीय नवरात्रि पर परसराम कुशवाहा परिवार ने किया भव्य कन्या भोज, कन्याओं को भेंट की शैक्षणिक सामग्री

सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने कहा— कन्याओं का सम्मान और उन्हें शिक्षित करना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारीअखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा ने कहा— बेटियां परिवार और समाज का गौरव हैं, उनकी शिक्षा और संस्कारों पर विशेष ध्यान देना चाहिए

आष्टा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा अष्टमी के अवसर पर रविवार को नगर के शास्त्री स्कूल स्थित परसराम परिसर में परसराम कुशवाहा परिवार द्वारा भव्य कन्या पूजन एवं कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक श्रद्धा, आस्था और उल्लास के वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छोटी-छोटी कन्याओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान परसराम कुशवाहा परिवार के सदस्यों ने कन्याओं के चरण पखारकर, उन्हें चुनरी ओढ़ाकर तथा कुमकुम और अक्षत से तिलक कर विधि-विधानपूर्वक पूजन किया। इसके पश्चात सभी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक हलवा, पूरी एवं खीर का प्रसाद प्रेमपूर्वक परोसा गया।

कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया तथा सभी से आशीर्वाद प्राप्त किया।कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वादकन्या पूजन के अवसर पर वरिष्ठ व्यवसायी मनोज कुशवाहा, सकल हिंदू समाज अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा तथा सुशील कुशवाहा ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा, श्रीमती हेमलता कुशवाहा, श्रीमती पूजा कुशवाहा एवं श्रीमती पार्वती परसराम कुशवाह ने कन्याओं को शिक्षा ग्रहण करने में उपयोगी सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की।

उपहार पाकर कन्याओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सभी को प्रसन्नतापूर्वक आशीर्वाद प्रदान किया।सकल हिंदू समाज अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सनातन संस्कृति में कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा करने की परंपरा है। कन्या पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान, प्रेम और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार की खुशहाली और समाज के उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं। हमें केवल नवरात्रि में ही नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक दिन बेटियों का सम्मान करना चाहिए।

उनकी शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए परिवार एवं समाज को मिलकर प्रयास करना चाहिए।नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रत्येक बेटी को आगे बढ़ने, शिक्षा प्राप्त करने और अपने सपनों को साकार करने के समान अवसर मिलने चाहिए। बेटियों को शिक्षित और संस्कारित बनाकर ही एक सशक्त समाज एवं राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कन्याओं से आशीर्वाद लेते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।गीता नरेंद्र कुशवाहा ने बेटियों की शिक्षा पर दिया जोरअखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना और नारी सम्मान का संदेश देता है।

कन्याओं में मां दुर्गा का स्वरूप देखते हुए उनका पूजन करना हमारी सनातन परंपरा की सुंदर पहचान है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक बेटी को अच्छी शिक्षा, उचित संस्कार और आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए। बेटियां शिक्षित होंगी तो परिवार, समाज और देश प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। कन्याओं को शिक्षा में उपयोगी सामग्री भेंट करने का उद्देश्य भी उनके अध्ययन के प्रति प्रोत्साहन बढ़ाना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है।श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा ने सभी कन्याओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि

बेटियों का सम्मान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग देना हम सभी का कर्तव्य है।परिवार के सदस्यों ने संभाली व्यवस्थाएंकन्या भोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कन्याओं की उपस्थिति रही। पूरे परिसर में धार्मिक एवं उत्सवी वातावरण बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभम कुशवाहा, राज कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, हिमांशु कुशवाहा, कुंज कुशवाहा, केशव कुशवाहा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top