सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों अर्पिता और सत्यम ने प्राप्त की ओलंपियाड में सफलता किया गुजरात का शैक्षणिक भ्रमण

आष्टा। नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा की कक्षा 11वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों अर्पिता ने विज्ञान ओलंपियाड और सत्यम ने गणित ओलंपियाड में सफलता प्राप्त करी थी। दोनो विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु गुजरात पहुंचाया गया था। सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि गुजरात शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक जीवन में विभिन्न समस्याओं को समझने और सुलझाने का अवसर प्रदान करना था। इससे विद्याार्थियों के ज्ञान, कौशल, व्यक्तित्व विकास और व्यवहारिक समझ बढ़ती है।

भिन्न भिन्न राज्यों में शैक्षणिक भ्रमण पर जाने से राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की भावना के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों की भाषा, वेशभूषा, खानपान और जीवन शैली को समझने का अवसर प्राप्त होता है। अर्पिता ने बताया कि गुजरात में साबरमती आश्रम का भ्रमण किया। यहां पर गांधी जी के जीवन उनके विचारों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त करी। आश्रम में गांधी जी से जुड़ी तस्वीरे और ऐतिहासिक वस्तुएं देखने को मिली। रूद्राबाई की बावड़ी का भ्रमण किया यह सुंदर वास्तुकलां और आकर्षक नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है।

यहां प्राचीन समय में जल संरक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी मिलती है। अटल ब्रिज अहमदाबाद में साबरमती नदी पर बना है, जो कि आधुनिक बनावट, रंग बिरंगी लाइटिंग और इंजीनियरिंग का नायाब नमूना है। सत्यम ने बताया कि गुजरात साइंस सिटि विज्ञान और आधुनिक तकनीक से संबंधित कई रांेचक चीजों को वैज्ञानिक माॅडल और इंटरएक्टिव गतिविधियों के माध्यम से समझने का महत्वपूर्ण स्थान है। अक्षरधाम मंदिर की सुंदर वास्तुकलां और स्वच्छ वातावरण भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों के बारे में जानने का अवसर प्रदान करता है।

स्टेचू आॅफ यूनिटि सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा है, जो देश की एकता और अखण्डता का संदेश देती है। विद्यालय के शिक्षकों पदमा परमार और जितेन्द्र मेवाड़े के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। सफल शैक्षणिक भ्रमण पर अंत्येश धारवां, सम्राट ढोके, भूपेन्द्र सिंह, असमा खानम, नवीन मौर्य, डाॅ. तेजपाल सिंह, डाॅ. स्मिता नायर, पल्लवी वर्मा, जसपाल सिंह, रवि सोलंकी, शैलेन्द्र मालवीय, नेहा अंसारी, वीरेन्द्र सिंह, राजीव सारसिया, सतीश वर्मा, धीरज शर्मा, निर्मलदास बैरागी, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि ने दोनो विद्यार्थियों को बधाई दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top