

आष्टा। नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय कालिदास समारोह सीहोर में सहभागिता करी और संस्कृत नृत्य नाटिका में नियति वर्मा की मुख्य भूमिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नृत्य नाटिका में रिया, रानू, दिव्या, प्रियांशी, सौम्या, महक, अनुष्का, पायल, प्रियंका शामिल थी। ये 15 अक्टंूबर को भोपाल में संभाग स्तरीय कालिदास समारोह मंे सीहोर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि कालिदास समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में

साहित्य के प्रति रूचि, भाषा कोषल, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करना है। संस्कृत के महान कवि कालिदास की रचनाएं मानवीय संबंधों एवं जीवन की सुदंरता को समझने की प्रेरणा देती है। कालिदास समारोह के माध्यम से न केवल संस्कृत और संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाता है, बल्कि यह भारतीय साहित्य कलां, ज्ञान और परंपरा को जीवंत बनाएं रखने का महत्वपूर्ण मंच है।

संस्कृत नाटिका के मंचन में विद्यालय के शिक्षकों धीरज शर्मा, निर्मलदास बैरागी, कामिनी राठौर, गौरीशंकर मालवीय, संतोष वर्मा, स्नेहलता पाल, दीपिका दास और स्वाति राठौर ने मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यार्थियों की सफलता पर अंत्येश धारवां, असमा खानम, सम्राट ढोके, भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र मेवाड़े, सतीश वर्मा, नवीन मौर्य, मनोज कर्मोदिया, राजीव सारसिया, श्वेता पांडेय, पदमा परमार, वंदना सोलंकी, निकिता शर्मा, अभिलाषा श्रीवादी, एस.के. सिंगारिया, राजेश राठौर आदि ने बधाई दी।

