
नवरात्र के पंचम दिवस भोग, श्रृंगार और फल
भोग- कैला
श्रृंगार- नथ व मंगलसूत्र
प्राप्त फल-उत्तम स्वास्थ
**मेंष:-* आज खर्च बढ़ जाने से आर्थिक तंगी अनुभव हो सकती है। स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है, जिसके कारण आप मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे। ईश्वर की प्रार्थना से राहत महसूस होगी।
उपाय:-पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा करें
**वृष:-* आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं। आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
उपाय:-तुलसी जी की पांच परिक्रमा करें
*मिथुन:-* आज का दिन आपके लिए लाभकारी रह सकता है। परिवारजनों का सहयोग मिल सकता है। मधुर वाणी से आपके कार्य सरलता से संपन्न हो सकते हैं। शाम के समय सैरसपाटे के लिए बहार जा सकते हैं।
उपाय:-सुंदरकांड का पाठ करें
**कर्क:-** आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजनों और मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात होगी। लघु प्रवास का योग है।
उपाय:-चंद्रमा को दूध मिश्री जल से अर्ध्य दें
*सिंह:-* आज जीवनसाथी से मतभेद संभव है। पारिवारिक चिंता रहेगी। अप्रत्याशित हानि हो सकती है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। वजोखिम उठाने का साहस न करे।
उपाय:गुड ब्राह्मण को दान करें
**कन्या:-* आज व्यवसाय हेतु दिन बहुत अच्छा एवं श्रेष्ठ है।हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। पदाधिकारियों की आप पर कृपादृष्टि रहेगी। जीविका की दिशा में सफलता मिलेगी।
उपाय:-पांच बेसन के लड्डू श्री गणेश को अर्पण करें
**तुला:-* आज व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है, परोपकारी बनें।भवन,फर्नीचर आदि खरीदने की योजना बन सकती है।
उपाय:-ब्राह्मणी स्त्री को मिष्ठान खिलाएं
**वृश्चिक* आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।कोई भी निर्णय अपने सूझ-बूझ के साथ ही लें, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको हानि पहुंचा सकता है। अपने आप पर विश्वास रखना आपके लिए बेहद जरुरी है।वाहन खरीदी हो सकती है।
उपाय:-पंचामृत से लड्डू गोपाल का अभिषेक करें
*धनु:-* आज का दिन धन लाभ वाला है। रुका हुआ धन आपके पास लौटेगा। अगर आप व्यापारी है तो सामान्य लाभ आपको होगा अगर आप बिजनेस करते हैं तो भी आपके लिए लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। नौकरीं में सम्मान मिलेगा।
उपाय:-सूर्य देव को जल दे
*मकर:-* आज दैनिक कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान दें। अपने कार्यों को किसी अन्य सहकर्मी के सहारे ना छोड़ें।ईर्ष्यालु लोग षड्यंत्र रच कर नुकसान दे सकते है।
उपाय:-घर के वरिष्ठ को देव दर्शन कराए
*कुम्भ:-* आज किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगे। प्रसन्नता रहेगी।
उपाय:-दुर्गा चालीसा का पाठ करें
**मीन:-* आज आय के नवीन स्त्रोत बनते दिख रहे है।मित्रता में नये सम्बन्धो की शुरुआत से भविष्य में लाभ होगा।आभूषणों की खरीद हो सकती है।शेयर बाजार से लाभ की उत्तम सम्भवना है।
उपाय:-पीपल के पत्ते पर शहद रखकर गाय को खिलाएं
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*