होली एंजेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को आयोजित हुई रोमांचक प्रतियोगिताएं, नन्हे विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

आष्टा- होली एंजेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित इन सैटरडे एक्टिविटीज में बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। शनिवार स्पेशल में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं- कॉन बैलेंसिंग प्रतियोगिता (Cone Balancing), वॉटर बॉटल कलेक्शन गेम, चेयर रेस प्रतियोगिता, चम्मच रेस प्रतियोगिता, टायर कुद प्रतियोगिता, लंबी एवं ऊंची कूद प्रतियोगिता। यह सभी प्रतियोगिताएं विद्यालय प्राचार्य शीबी वर्गीस (Shibi Varghese) के कुशल मार्गदर्शन और प्रबंधक जॉन्सी शीबी (Johnsy Shibi) की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुईं।

प्राचार्य शीबी वर्गीस के प्रेरणादायक विचार-

“बच्चों के सर्वांगीण विकास में सह-शैक्षणिक गतिविधियां और खेल-कूद पढ़ाई जितने ही महत्वपूर्ण हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से न केवल बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है, बल्कि उनमें छिपी हुई प्रतिभा को भी एक नया मंच मिलता है। हमारा उद्देश्य हर बच्चे में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें भविष्य की हर चुनौती के लिए तैयार करना है।”

विद्यार्थियों के विकास में सहायक गतिविधियां- इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है तथा उनकी छिपी हुई प्रतिभा खुलकर सामने आती है। विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न एक्टिविटीज आयोजित की जाती हैं, ताकि छोटे-छोटे नन्हे-नन्हे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले और उनकी बुद्धि का सही विकास हो सके। इसी उद्देश्य के साथ विद्यालय द्वारा साल भर में कई बार ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top