
*मेंष:-* आज घर,खेत व अन्य स्थान पर भूमिगत जल की कामना पूर्ण हो सकती है।तरल पदार्थों से लाभ होगा।नवीन साझेदारी बनेगी।नये वस्त्र मिल सकते है।
उपाय:-छोटी कन्याओं को बिंदिया दें
*वृष:-* आज समदर्शी विचारधारा आपकी रहेगी।बौद्धिकता से कार्य समस्या का हल निकाल लेंगे।एक सलाहकार की भूमिका में आप आज रह सकते है।
उपाय:-श्री गणेश को यज्ञोपवीत अर्पण करें

*मिथुन:-* आज आपकी वाक सिद्धि से किसी का कार्य सफल हो सकता है।मीटिंग आदि में आपका नेतृत्व सहरानीय रहेगा।धन खर्च में कंजूसी आपके व्यक्त्वि को प्रतिकुल बना देगा।
उपाय:-आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं
*कर्क:-* आज आपके मन मे शंका व ईर्ष्या रह सकती है,जिससे आप दुःखी महसूस करेंगे।आलस्य से कार्य रुकावट उत्पन्न होगी।ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है।
उपाय:पान का बीड़ा देवी जी को अर्पण करे

*सिंह:-* आज पूरा दिन व्यस्तता से गुजरेगा।सामाजिक आयोजन में सहभागिता रह सकती है।यात्रा में व्यवधान बन सकता है।विभिन्न पकवानों का आनंद लेंगे।
उपाय:-मोर पंख अपने पॉकेट में रखें
*कन्या:-* आज आपके द्वारा झूठमूठ में कही गई बात भी सही हों जायेगी तो आश्चर्य न करे।मनोबल उच्च होगा।प्राकृतिक आनंद मिल सकता है।पेट मे समस्या पीड़ा बना सकती है।
उपाय:-पांच आसन मंदिरों में दान करें

*तुला:-* आज सौंदर्य व कलात्मक कार्यो में आपकी रुचि दिखाई देगी।किसी बडी योजना को लेकर मेलमिलाप बन सकता है।आकस्मिक धन प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा।
उपाय:-जल स्थान पर घी का दीपक लगाएं
*वृश्चिक* आज किसी के लिये अच्छा करने जायेंगे और आपका नुकसान हो सकता है।इससे ईश्वर के प्रति आप कुछ रूठ सकते है।वाणी में कर्कशता बन सकती है।चिंता रहेगी।
उपाय:-फलों का दान करें

*धनु:-* आज रोमांटिक समय रहेगा,जीवनसाथी के साथ खरीदी होगी।पारिवारिक स्तर पर वरिष्ठों से मनमुटाव हो सकता है।आय के साधनों में वृद्धि रहेगी।डूबा हुआ धन मिल सकता है।
उपाय:हल्दी का मंदिर में दान करें
*मकर:-* आज स्थाई मकान के सम्बन्ध में आरही समस्या दूर होगी।सन्तान पक्ष से अनुकूल सूचना मिलेगी।विनियोग कार्य मे आपको भय रहेगा।पशुओं से चोट बन सकती है।
उपाय:-देव मंदिर में गरम वस्त्र दान करें

*कुम्भ:-* आज हर्षोल्लास से दिन प्रारम्भ होगा।लम्बी यात्रा के लिये जाना पड़ सकता है।भौतिक वस्तुओं की खरीद होंगी।बच्चों के साथ मनोरंजन में समय लग सकता है।खर्च अधिक रहेगा।
उपाय:खारक मंदिर में दान करे
*मीन:-* आज वस्तु गुम होने से उदासीनता रहेगी।सेवक वर्ग से धनहानि रह सकती है।अग्नि व बिजली से शरीर को चोट बन सकती है।व्यक्तिगत उधारी में कमी होगी।दुःस्वप्न से डर होगा।
उपाय:हलवे का देवी जी को भोग लगाए

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539* *नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*