तीर्थ यात्रा का शुभारंभ:- आष्टा से अंजलि नगर खेड़ापति के आशीर्वाद के साथ रवाना हुआ श्रद्धालुओं का दल

आष्टा क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक दल पवित्र तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा की शुरुआत में सभी ने अंजलि नगर स्थित खेड़ापति माता के दर्शन किए और ढोल-धमाकों व आतिशबाजी के साथ बड़े उत्साह के साथ अपने सफर की शुरुआत की। इस अवसर पर स्थानीय समाज के गणमान्य नागरिकों और स्वजनों ने यात्रियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर और तिलक लगाकर सत्कार अभिनंदन किया तथा उनकी मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए विदाई दी।

Oplus_16908288

यात्रा का मुख्य मार्ग और दर्शन स्थल- यह तीर्थ यात्रा एक निश्चित रूट के तहत देश के प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन करेगी। प्रारंभिक दर्शन:ए सबसे पहले सौरभ जी दर्शन करेंगे। उत्तर और मध्य भारत के प्रमुख तीर्थ:- सात धारा, प्रयागराज (त्रिवेणी संगम), हरिद्वार, काशी विश्वनाथ (वाराणसी), अयोध्या श्री राम मंदिर, ज्योतिर्लिंग और अन्य पावन स्थल:- ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर राजा (उज्जैन) वापसी: इन सभी पवित्र धामों के दर्शन करने के पश्चात दल आष्टा स्थित अपने घर लौटेगा।

तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के नाम– इस आध्यात्मिक यात्रा में निम्नलिखित श्रद्धालु शामिल हैं:- गंगाराम कुशवाह पटेल, रामकर वाई, नारायण जी कुशवाह, देवी बाई, रामकुमार बाई, दीपमाला बाई, अनुष्का कुशवाह, वंश कुशवाह, राघव कुशवाह, नवीन कुशवाह। विदाई एवं स्वागत समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिक— यात्रियों को विदाई देने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे:- मनोज कुशवाह, कमलेश कुशवाह, संजू कुशवाह, रामचरण कुशवाह, राजमल कुशवाह, सोनू कुशवाह, पहलाद कुशवाह, धन्ना कुशवाह, जुगल कुशवाह, मुकेश पटेल, चेतन वर्मा, संतोष कुशवाह प्लंबर, मुन्ना कुशवाह, प्रकाश कुशवाह, गणेश कुशवाह एवं अन्य समस्त स्वजन व समाजवासी।

सेवा संकल्प अभियान, खेड़ापति कमल तालाब पर सामूहिक स्वच्छता व श्रमदान कर स्वच्छ आष्टा-सुंदर आष्टा का लिया संकल्प

आष्टा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत एक विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय खेड़ापति कमल तालाब पर आयोजित इस सामूहिक अभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं नगर के नागरिकों ने एक साथ मिलकर साफ-सफाई की और श्रमदान में अपनी सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ ने कहा कि पूज्य बापू और शास्त्री जी के आदर्श हमें समाज और नगर की सेवा की प्रेरणा देते हैं। स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति ने सफाई व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करते हुए बताया कि सेवा संकल्प अभियान को

निरंतर और प्रभावी बनाए रखने के लिए ठोस योजना तैयार की गई है। इस अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, तालाबों और बाजार क्षेत्रों के आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। श्रमदान के पश्चात उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, नगरपालिका कर्मचारियों एवं नागरिकों ने एक स्वर में स्वच्छ आष्टा, सुंदर आष्टा बनाने का संकल्प दोहराया और आमजन से भी अपने आसपास सफाई बनाए रखने तथा पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील की। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा,

मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षद रवि शर्मा, एल्डरमेन अवनीश पिपलोदिया, पवन वर्मा, अनिमेष सोनी, लेखापाल यश कौशल, अनिरूद्ध नागर, जगदीश वर्मा, मोहम्मद इसरार, स्वच्छता प्रभारी विनोद सांगते, राजेश घेंघट, अमरदीप सांगते, सीएमएम महेन्द्र पोसवाल, रितेश सांगते, उपयंत्री आदित्य तलनीकर, सामुदायिक संगठक पार्वती शर्मा, शिवराज अहिरवार, रमेश यादव, पूरण मेवाड़ा, जीवन करोसिया, बाबूलाल जाटव, नीलू ठाकुर, सुभाष सिसौदिया, धर्मेन्द्र दिसावरी, राजकुमार अकेला सहित बड़ी संख्या में नपा कर्मचारीगण मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top