ग्राम जसमत में 51 लाख के विकास कार्यो का विधायक ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत, प्रत्येक ग्राम बड़े शहरों की तरह सर्व सुविधायुक्त हो, यही है मोदी जी के नये भारत का सपना- विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, विद्यार्थियों को स्कूटी-सायकल की वितरितग्राम में विधायक का किया तुलादान

आष्टा । देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को लोकसेवक के रूप में सीएम एवं पीएम पद पर रहते हुए 25 वर्ष पूर्ण होने एवं 17 सितम्बर को उनके जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े के दिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश मे बूथ स्तर तक सेवा संकल्प पखवाड़ा मनाया जा रहा है । आजादी की 100 वी सालगिरह तक भारत को विकसित भारत,अखंड भारत एवं विश्वगुरु बनाने का जो लक्ष्य तय किया एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में मप्र को विकसित मप्र बनाने का जो सपना देखा है,ये सपना ग्रामो के समग्र विकास से ही सम्भव है ।

प्रत्येक ग्राम का भी शहरों की तरह विकास हो,ग्रामो में ही सभी सुख सुविधाए हो यही तो विकसित भारत की कल्पना मोदी जी की है । मोदी जी के इस सपने को हम सब मिल कर पूरा करेंगे । देश मे,प्रदेश में आज जो विकास हो रहा है ये उसी लक्ष्य को पूर्ण करने का एक कदम है,जो लगातार बढ़ रहे है । उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जसमत में सेवा संकल्प अभियान के तहत 51 लाख की लागत के कई विकास कार्यो का विधायक इंजीनियर ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर मेघावी विद्यार्थियों को स्कूटी एवं सायकल का वितरण किया गया । ग्राम जसमत पहुचने पर पूर्व जनपद सदस्य वीरेन्द्र सिंह ठाकुर ने हनुमान मंदिर में विधायक इंजीनियर का तुलादान किया ।

विधायक ने ग्राम में 15 लाख की बाउंड्री बाल,05 लाख के शान्तिधाम,03 लाख के पेबर्स ब्लॉक,10 लाख से सेंधव समाज की,10 लाख से मालवीय समाज की एवं 05 लाख से पाटीदार समाज की बनने वाली धर्मशाला,03 लाख से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य की बड़ी सौगात दी । निर्माण कार्य के भूमिपूजन,लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा ग्रामो में विकास कार्यो की जो सौगातें दी जा रही है। वो सब आपके सामने है ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भूमिपूजन समारोह में बताया कि कुछ ही महीने में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल के माध्यम से आष्टा विधानसभा क्षेत्र के 282 ग्रामो में नर्मदा मैय्या का जल पहुचाया जायेगा, 1478 करोड़ की उक्त योजना का आष्टा को बड़ा लाभ मिला है ।आयोजित भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कई बड़ी बड़ी सौगातें दी उनमें से हमारे आष्टा विधानसभा क्षेत्र को भी कई बड़ी योजनाएं,बड़े विकास के कार्य हुए है ।

उसमे से सबसे बड़ी नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का लाभ हमे मिला है। इस योजना से जब खेतो खेत नर्मदा जी का पानी हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को मिलेगा तब अपना पूरा क्षेत्र हराभरा नजर आयेगा,अन्नदाता की आय दो गुनी नही चार गुनी बढ़ेगी,कृषि उपज का उत्पादन बढेगा,हमारा किसान भाई दो के स्थान पर तीन तीन फसल प्राप्त कर सकेगा । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कि लगभग 250 करोड़ की उक्त योजना का लाभ आष्टा विधानसभा क्षेत्र के करीब 268 ग्रामो को मिलेगा एवं इससे 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा लाभान्वित होगा । ये है हमारी,आपकी सरकार की बड़ी उपलब्धिया ।

Oplus_16908288

आगामी 6 माह में खेतों को पानी मिलने लगे ऐसे प्रयास कर रहे है । वही मोदी जी ने देश के अन्नदाताओं की चिंता कर किसान सम्मान निधि हर वर्ष 06 हजार की राशि किसानों के खाते में भेज कर योजना का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाया है । देश मे गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो मे से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है । 80 करोड़ गरीबो मो मुफ्त अनाज मिल रहा है । लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल रहा है,आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक के इलाज की सुविधा का लाभ मिल रहा है । इसके साथ ही स्वच्छता,हर घर नल से जल,प्रधानमंत्री आवास योजना,देश की सुरक्षा को लेकर कई कार्य किये है ।

मोदी जी ने विकास का एक अमिट इतिहास लिखा और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाये।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं ।25 साल के सार्वजनिक जीवन के दौरान उन्होंने एक दिन की भी छुट्टी नही ली है ।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सेवा,सुशासन और जनकल्याण को माध्यम बना कर गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिकों सहित सभी वर्गों के लिए संचालित योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है।विधायक इंजीनियर ने कहा की मप्र में डॉ मोहन यादव जी की डबल इंजन की सरकार ने देशभर में सड़कों,सिंचाई,स्वास्थ,शिक्षा,पेयजल, सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा विकास हुआ है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मोदी जी के आव्हान पर मप्र भी डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकसित मप्र बनेगा ।

विधायक इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है। आज आपकी पंचायत में लाडली बहनाओ को हर माह 15 सो रुपये खाते में आ रहे है,जल्द ही जो बहने छूट गई है उनके भी नाम जुड़ेंगे और आने वाले समय मे सरकार अपने वादे के तहत हर बहन को 03 हजार की राशि भी करेगी ।आयुष्मान कार्ड बने है जिन्हें गम्भीर बीमारी में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा है,हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को हर साल किसान सम्मान निधि मिल रही है । पीएम आवास योजना का लाभ सैकड़ो ग्रामीणों को मिला है । 56 ग्रामो में 25/25 लाख से मांगलिक भवन बन रहे है । पिछले साल 16 हजार पीएम आवास स्वीकृत किये है,30 हजार नये का सर्वे हुआ है ।

मेरी प्राथमिकता है की हर ग्राम में मांगलिक भवन, टीन शेड,सुव्यवस्तिथ मोक्षधाम का निर्माण हो । कार्यक्रम में उपस्तिथ सभी अतिथियों का ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच आशा दिलीप कुमार के नेतृत्व में भव्य स्वागत सम्मान किया गया । ग्राम जसमत पहुचने पर ग्रामीणजनों,भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की भव्य अगवानी कर स्वागत,सम्मान किया गया। कार्यक्रम को खाचरौद मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार,वीरेन्द्र सिंह ठाकुर जसमत सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में कुमेरसिंह ठाकुर,देवीसिंह पाटीदार,शिव पाटीदार,वीरेन्द्र सिंह ठाकुर,ज्ञानसिंह जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता,आसपास की पंचायत के सरपंच बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top