मां कालका नवदुर्गा उत्सव समिति, बड़ा बाजार आष्टा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बने मनोज सोनी

आष्टा के ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बड़ा बाजार क्षेत्र में स्थित मां कालका नवदुर्गा उत्सव समिति का नया गठन कर लिया गया है। आगामी नवरात्रि पर्व और समिति की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सर्वसम्मति से मनोज सोनी को समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।इस घोषणा के बाद क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं में हर्ष का माहौल है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज सोनी के मनोनयन पर उनके समर्थकों और समिति के सदस्यों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज सोनी ने इस जिम्मेदारी के लिए सभी वरिष्ठजनों और समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मां कालका की आराधना के इस पावन पर्व को और अधिक भव्य, अनुशासित और धार्मिक उल्लास के साथ मनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। साथ ही, समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से सामाजिक और धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों और समिति से जुड़े अन्य पदाधिकारियों ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

07 करोड़ 97 लाख से बनेगी करीब 10 किलोमीटर की सड़के- आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये…. मुख्यमंत्री मंजरा टोला सड़क योजना अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र की 04 सड़कों की मिली मंजूरी

आष्टा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश मुख्य मार्ग एवं मुख्य मार्गो से जुड़ने वाले ग्रामों तक के पहुंच मार्ग लोक निर्माण विभाग,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जुड़ चुके हैं । लेकिन कई ग्राम ऐसे हैं जो ग्रामों की मुख्य सड़कों से ग्राम तक के छोटे-छोटे पहुंच मार्ग आज भी कच्चे हैं । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा विधायक बनने के बाद से ही इन छोटे-छोटे ग्रामों के छोटे-छोटे कच्चे मार्गों को सड़क से जोड़ने के लिए जो ठोस प्रयास शुरू किए गए थे उन प्रयासों को सफलता मिलना प्रारंभ हो गया है ।

Oplus_16908288

विधायक इंजीनियर के प्रयासों से मुख्यमंत्री मंजरा टोला सड़क योजना के तहत जिन सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे । उनमें से चार सड़कों की स्वीकृति प्राप्त हो गई है । उनकी टेंडर प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री मंजरा टोला सड़क योजना के अंतर्गत लगभग 10 किलोमीटर की सड़कों की स्वीकृति प्राप्त हुई है इन सड़कों के निर्माण के लिये 07 करोड़ 97 लाख 08 हजार रुपए स्वीकृत किये गये है । इन चारों सड़को के बनने से सभी ग्रामो के रहवासियों को 12 मासी सड़को की सुविधा प्राप्त होगी । विधायक इंजीनियर द्वारा दी गई

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मंजरा टोला सड़क योजना के तहत जिन ग्रामों को मुख्य मार्ग की सड़कों से जोड़े जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई उसमें बमुलिया भाटी रोड से पूरा तक 1.200 किलोमीटर,उमरधड रोड से बरखेड़ी सिद्धिकगंज वाया नयापुरा तक 3.300 किलोमीटर,अमलाह रानायल रोड से पटेल कॉलोनी भीलखेड़ी तक 2.300 किलोमीटर तक एवं कर्ली कला से नानजीपुरा तक 3.170 किलोमीटर तक की सड़क की स्वीकृति प्राप्त हुई है । इन चारों सड़कों के निर्माण पर 07 करोड़ 97 लाख ₹8 हजार खर्च होंगे ।

प्रस्तावित अन्य मुख्यमंत्री मंजरा टोला सड़क योजना के अंतर्गत की अन्य सड़को को भी जल्दी ही स्वीकृति प्राप्त हो के शासन स्तर पर प्रयास जारी है । विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने इन चारों ग्रामों के नागरिकों को बधाई देते हुए मध्य प्रदेश शासन का आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने आष्टा विधानसभा क्षेत्र की मंजरा टोला सड़क योजना के तहत इन ग्रामों की सड़कों को मंजूरी प्रदान की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top