दशलक्षण महापर्व के समापन पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रासुभाष चौक पर नगरपालिका ने किया मुनि श्री एवं समाजजनों का भावभिना स्वागत


​आष्टा- दिगंबर जैन समाज के परम पावन दसलक्षण महापर्व के निष्ठापूर्वक समापन एवं उत्तम क्षमा धर्म के अवसर पर नगर में श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा एक भव्य चल समारोह धूमधाम से निकाला गया। धर्म और भक्ति के उल्लास से सराबोर यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सुभाष चौक पहुंची, जहा नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा के नेतृत्व मे चल समारोह मे आकर्षक रथ पर विराजित भगवान महावीर स्वामी के दर्शन किए और मुनिश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही चल समारोह मे शामिल समाज अध्यक्ष आनंद पोरवाल,

Oplus_16908288

वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र गंगवाल, पवन जैन, कैलाश जैन चित्रलोक, नरेन्द्र जैन उमंग, सुनील जैन प्रगति, सुनील सेठी, मुकेश बड़जात्या, पार्षद कमलेश जैन सहित समाज के अन्य वरिष्ठजनों, महिला मण्डल, युवा-युवती मण्डल के सभी सदस्यों का दुपट्टा डालकर स्वागत किया एवं उत्तम क्षमा मांगी। इस अवसर पर नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, व्यापार महासंघ अध्यक्ष रुपेश राठौर, भाजपा महिला मौर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु जैन, पार्षद तारा कटारिया, रवि शर्मा, सुभाष नामदेव, नगर महामंत्री मोहित सोनी, एल्डरमेन अवनीश पिपलोदिया, शिवलाल प्रजापति, पवन वर्मा, गौरीशंकर राठौर, दीनानाथ परमार आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top