राय सिंह मेवाड़ा बने समाज के निर्विरोध अध्यक्ष, केंद्रीय व क्षेत्रीय समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

आष्टा – केंद्रीय एवं क्षेत्रीय समिति की अति-आवश्यक बैठक सेमनरी रोड़ स्थित मेवाड़ा समाज की छात्रावास मे संपन्न हुई, जिसमें समाज के प्रबुद्ध जनों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि व पूर्व मंडी डायरेक्टर रायसिंह मेवाड़ा को सर्वसम्मति से समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने एक स्वर में उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर बिना किसी विरोध के निर्विरोध मुहर लगा दी गई।बैठक के प्रारम्भ मे समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा महाराणा प्रताप जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया।

पश्चात समिति की बैठक में समाज के संगठन विस्तार, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, शिक्षा के प्रसार और युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष पद के चयन प्रक्रिया के दौरान सभी क्षेत्रीय समितियों के प्रतिनिधियों ने रायसिंह मेवाड़ा के सामाजिक समर्पण और लंबे अनुभव को देखते हुए उनके नाम का समर्थन किया, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद रायसिंह मेवाड़ा का फूल-मालाओं और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

समाज को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों ने मुझ पर जो अटूट विश्वास जताया है और यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसके लिए आप सभी का हृदय से आभारी हूँ। मेरा सर्वोपरि लक्ष्य समाज में एकजुटता, समरसता और विकास को बढ़ावा देना रहेगा। हम सब मिलकर शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने, गरीब व मेधावी छात्र-छात्राओं की सहायता करने और सामाजिक कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने का कार्य करेंगे। समाज का हर व्यक्ति मेरा परिवार है, और उनके हितों की रक्षा तथा समाज के मान-सम्मान को बढ़ाना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर केंद्रीय समिति अध्यक्ष केदारसिंह मंडलोई, केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष शुजालपुर जसवंतसिंह मेवाड़ा, कोषाध्यक्ष कमलसिंह मंडलोई, महामंत्री केदारसिंह मेवाड़ा, उपाध्यक्ष हरिसिंह मेवाड़ा, हरिसिंह मंडलोई, नाहरसिंह बघेल, केंद्रीय युवा परिषद अध्यक्ष राजेंद्रसिंह मंडलोई, पूर्व नप अध्यक्ष अकोदिया शिवप्रतापसिंह मंडलोई, कालापीपल छात्रावास अध्यक्ष कमलसिंह पटवारी, उपाध्यक्ष नारायणसिंह पटेल, क्षेत्र समिति के पूर्व अध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई, दशरथसिंह राजपूत, जनपद उपाध्यक्ष गजराजसिंह पटेल,

देवजी पटेल, भगवानसिंह, मेहरबानसिंह ठेकेदार, बाबूलाल सरपंच, बाबूलाल सियाखेड़ी, हरिसिंह मेवाड़ा, देवजी पटेल, जसरतसिंह राजपूत, अनारसिंह सरपंच, कमलसिंह पटवारी, देवबगस मेवाड़ा, श्रीमाल मेवाड़ा पत्रकार, अजबसिंह राजपूत, मेहरबानसिंह मेवाडा, शिवचरण मेवाड़ा, जगदीश मेवाड़ा, भूरु पटेल, अरविंद जाताखेड़ा, शैलेंद्र मेवाड़ा, भंवरजी सरपंच, कमल मेवाडा, गोकुल मेवाड़ा, शैलेंद्र मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या मे समाज के विभिन्न संगठन पधाकारियों ने स्वागत कर नवीन दायित्व सौपे जाने की बधाई शुभकामनायें दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top