आंगनबाड़ियों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा, विधायक हुए शामिल, लाभार्थी परिवारों को किया सम्मानित

आष्टा । देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक मनाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित 25 वर्ष के अवसर पर आज खाचरौद,सिद्दिकगंज की आंगनबाड़ी केंद्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम आयोजित किये गये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर आयोजित कार्यक्रमो में शामिल हुए एवं महिला एवं बालविकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी परिवारों,आंगनबाड़ी के बच्चों से संवाद कर हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया ।

कार्यक्रमो में सम्मिलित होकर विधायक ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को टॉफी भेंट की,लाभार्थी परिवारों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर विधायक इंजीनियर ने कहा की भाजपा की हमारी डबल इंजन की सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य,पोषण आहार और बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए मध्यप्रदेश के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को सेवा, संस्कार और महिला सशक्तिकरण का केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार सहित सभी पदाधिकारी,अधिकारी उपस्तिथ रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top