26,सितम्बर,2026, शनिवार मास भाद्रपद शुक्ल पक्ष तिथि पूर्णिमा  रात्री 10.20 तक रहेगी।नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद सुबहा 11.32 तक उसके बाद उत्तराभाद्रपद रहेगा। चन्द्र:- मीन का चंद्र  रहेगा। दिशाशूल पूर्व में

**मेंष:-*  आज कार्य मे असफलता मन दुखी करेगी।सन्तान चिंता बन सकती है।शत्रुओं से सावधान रहें।वस्तु खरीदी हो सकती है।सट्टे के कार्य से दूर रहे।
उपाय:पितृपक्ष में सप्त धान्य गौ माता को खिलाएं

**वृष:-* आज आपकी प्रतिष्ठा व ख्याति में वृद्धि होगी।लाभ के साधन बढेंगे व धन की प्राप्ति विशेष रूप से होगी।मकान भूमि के कार्य मे कुछ विघ्न बन सकते है।
उपाय:-श्राद्ध पक्ष में अपने परिजनों के नाम से गरीबों अपाहिजों को भोजन करवाएं.

*मिथुन:-* आज राज्य कार्य का योग है नौकरीं बालो को स्थांतरण से लाभ होगा।पारिवारिक सुख समृद्धि बढ़ेगी।शिक्षाक्षेत्र में सफलता रहेगी।आज कार्य को टाले नही।
उपाय: पितृ के नाम से ब्राह्मण को भोजन कराकर उन्हें सफेद वस्त्र भेंट करें.

**कर्क:-** आज महत्वपूर्ण विषय को लेकर कोई योजना पर विचार विमर्श सफलतम रहेगा।ज्वैलरी व वस्त्रों की खरीद होंगी।मांगलिक आयोजन में शिरकत कर सकते है।
उपाय:- पितृ के नाम से पितृपक्ष में  पक्षियों को चावल का दाना खिलाएं

*सिंह:-* आज मानसिक अशांति पैदा होगी।नकारात्मक बाते ज्यादा सुनने को मिलेगी।धैर्य की सीमा टूटने से भाषा मे निम्नता रह सकती है।मित्र सहयोग रहेगा।
उपाय:- पितृपक्ष में आटे का दीपक जलाशय में लगाएं.

**कन्या:-* आज सुखद आनंद का योग है।मंदिर,धर्मशाला अन्य सार्वजनिक स्थानों पर धन व श्रम दे सकते है।शत्रुभय दूर होगा।कारखाने के कार्य में उन्नति रहेगी।
उपाय:- पितृ पक्ष में गरीबों को यथाशक्ति सूखे अनाज का दान करें और प्रतिदिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं.

**तुला:-* आज भाग्य सम्बन्धी कार्यो में सफलता मिलेगी।।धन का क्षेत्र मजबूत रहेगा।पितृ पक्ष से विशेष मदद मिलेगी। रत्न खरीदी हो सकती है।लम्बी यात्र का योग बन सकता है।

उपाय:पितृपक्ष में गरीब, अपाहिजों और अनाथों को भोजन और वस्त्र भेंट करें.

**वृश्चिक* आज रोजगार प्राप्त होने की अच्छी स्तिथि का निर्माण होगा और जो रोजगार में है उनको आय वृद्धि सम्भव है।धार्मिक कार्य का आनंद लेंगे।
उपाय:- पितृपक्ष में जौ बहते पानी में अर्पण करे

*धनु:-* आज निर्णय में थोड़ी सी भी त्रुटि बड़ा नुकसान दे सकती है,होशियार रहने की जरूरत है। आज उधार लेने देने से बचे।पत्नी स्वस्थ्यय पीड़ा हो सकती है।
उपाय:- पितृपक्ष में प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं.

*मकर:-*  आज गलत लोगो से सावधान रहें।अपनी महत्वपूर्ण बातें गुप्त रखकर आगे बढे कार्यसिद्धि बनेगी।पीली वस्तु या वस्त्र का उपयोग कर किसी कार्य को प्रारंभ हितकर रहेगा।
उपाय:- पितृ के नाम से किसी जल तीर्थ स्थान में लाचारों को भोजन करवाएं

*कुम्भ:-*  आज सुखद समाचार से दिन की शुरुआत बनेगी। किसी परियोजना का कार्य आपको मिल सकता है।इन्वेस्टमेंट धन वृद्धिकारक होगा।पैरों में दर्द परेशानी दे सकता है।
उपाय: पितृपक्ष में कर्मकांडी ब्राह्मण को धार्मिक पुस्तक भेंट करे

**मीन:-* आज अनजान व्यक्ति की मुलाकात से रहस्यमय बाते पता चल सकती है जो भविष्य के निर्णय में आपको हेल्प करेगी।भाई बन्धुओ का सहयोग लाभकारी होगा।
उपाय:पितृपक्ष में कुश का आसान व मिष्ठान ब्राह्मणों को दे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top