

आष्टा। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर आष्टा के वार्ड क्रमांक 15 स्थित बूथ क्रमांक 188 पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारों एवं सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने और राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर कार्य करने पर जोर दिया। उनके विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील समिति, उमेश शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,

नगर मंडल महामंत्री मोहित सोनी, बूथ अध्यक्ष निलेश कुमार शर्मा एडवोकेट, भूपेंद्र सिंह राणा एडवोकेट, जितेंद्र दुबे एडवोकेट, जीवन सिंह खजूरीया एडवोकेट, राजेश पचलासिया, सौरभ जैन, अवनीश पिपलोदिया, जितेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए सिद्धांतों एवं विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।


