

नगर पालिका परिषद आष्टा के अध्यक्ष श्री हेम कुंवर रायसिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद कुमार प्रजापति के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका की सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड, उज्जैन के सहयोग से वार्ड क्रमांक 6, मालीपुर रोड स्थित पूर्व पार्षद श्री अब्दुल रऊफ खान के घर के सामने लंबे समय से बने कचरे के ढेर को नगर पालिका परिषद आष्टा की स्वच्छता टीम द्वारा पूर्ण रूप से हटाकर स्थल को स्वच्छ किया गया।

सफाई कार्य के उपरांत आसपास के क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान एवं डोर-टू-डोर जनसंपर्क चलाकर नागरिकों से अपील की गई कि वे उक्त स्थान पर कचरा न फेंकें तथा घर से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित कर नगर पालिका की कचरा गाड़ी में ही दें।

स्वच्छ किए गए स्थान पर नगर पालिका की जनजागरूकता टीम द्वारा स्वच्छता संबंधी स्लोगन लिखे गए तथा सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकने पर ₹500 जुर्माने का संदेश भी अंकित किया गया। इस दौरान आसपास के नागरिकों को एकत्रित कर सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्री रऊफ खान , यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट के टीम लीडर राजकुमार अकेला, रोहित तिवारी, अनीश सोलंकी एवं सफाई दरोगा श्री पप्पू खरे सहित स्वच्छता टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

