

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में आज ग्राम पंचायत दुपाडिया के ग्रामीण जनों ने सरपंच ज्ञानसिंह मालवीय के नेतृत्व में ग्राम दुपाडिया से मूंदीखेड़ी तक के खराब मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में स्वीकृत करा कर डामरीकरण युक्त सड़क निर्माण की मांग विधायक कार्यालय पहुच कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर से मिल कर की । वही ग्राम पंचायत की सरपंच कांता दयाराम ने अमरपुरा में जाट समाज की धर्मशाला में टीन शेड निर्माण कराये जाने हेतु 05 लाख की राशि स्वीकृत करने की मांग की गई ।

इसके साथ ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है ।

आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में ग्राम पंचायत ग्राम मैना में

निर्माण कार्य हेतु राशि स्वीकृत करने , ग्राम दुपाड़िया से मुंदीखेड़ी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में डामरीकरण स्वीकृत कराने, ग्राम पंचायत डूका में निर्माण कार्य स्वीकृत करने, ग्राम पंचायत कर्मनखेड़ी में नवदुर्गा उत्सव समिति मालवीय समाज में तीन शेड निर्माण हेतु राशि 11 लाख स्वीकृत करने, ग्राम गुराडिया वाजयाफ्त अजा मोहल्ले में भैरू महाराज के पास टीन शेड हैतू राशि स्वीकृत करने, ग्राम पंचायत बापचा बरामद में चबूतरा निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने, ग्राम पंचायत जस्सुपुरा में सीसी रोड स्वीकृत करने,

ठग्राम पंचायत अमरपुरा में जाट समाज धर्मशाला में तीन शेड निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने, दुधारू भैंस की अचानक मृत्यु होने पर मुआवजा दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, संबल योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य आवेदन पत्र प्राप्त हुऎ। सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए।
