बीमा से छूटे गांवों में फसल बीमा की मांग एवं खाद वितरण की विसंगतियों को लेकर कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


आष्टा। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस आष्टा द्वारा आज अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में फसल बीमा से वंचित गांवों को शीघ्र बीमा राशि दिलाने, खाद वितरण में हो रही विसंगतियों को दूर करने तथा अल्प वर्षा को देखते हुए स्टॉप डेम के शटर शीघ्र बंद करने सहित किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए गए।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह मेमदाखेड़ी ने कहा कि आष्टा क्षेत्र में वर्ष 2025 का फसल बीमा जारी किया गया है, लेकिन क्षेत्र के करीब 205 गांव ऐसे हैं, जहां किसानों को फसल बीमा की राशि बिल्कुल नहीं मिली है। वहीं जिन गांवों में बीमा राशि मिली है, वहां भी कई किसानों को बेहद कम राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बीमा से वंचित गांवों की स्थिति की जांच कराकर पात्र किसानों को शीघ्र बीमा राशि उपलब्ध कराई जाए।

खाद वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आष्टा क्षेत्र से बड़ी मात्रा में खाद बाहर जा रहा है। यदि इसी प्रकार खाद का वितरण जारी रहा तो आने वाले समय में स्थानीय किसानों को आवश्यकता के समय खाद की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए। उन्होंने कहा कि अल्प वर्षा के कारण क्षेत्र में जल संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है। इसलिए स्टॉप डेम के शटर शीघ्र बंद किए जाएं, ताकि उपलब्ध पानी को संरक्षित किया जा सके और किसानों को आगामी समय में इसका लाभ मिल सके।

कांग्रेस ने प्रशासन से किसानों से जुड़े इन सभी मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करते हुए किसानों को राहत प्रदान करने की मांग की। इस अवसर पर कैलाश परमार, मीना सिंगी, कमलसिंह चौहान, सोहेल मिर्जा, सुनील सेठी, विनीत सिंगी, जगदीश चौहान, घनश्याम जांगडा, इदरीस मंसूरी, ज़ाहिद गुड्डू, रतनसिंह ठाकुर, लोकेन्द्र बनवट, चंदरसिंह ठाकुर, एच आर परमाल, सलीम अंसारी, नईमुददीन, राजेन्द्र दरबार, दौलतसिंह, चेतन ठाकुर, कृपाल मालवीय, गीतम ठाकुर, आत्माराम परमार, तोसिफ़ुद्दीन, फैजुद्दीन, अरविंद मेवाडा,

क़लीमुद्दीन, प्रदीप भाटी, गोरे मियाँ, रामचरण दवारिया, परमानंद सेन, लखन ठाकुर, बलवान ठाकुर, सईद टेलर, इमरान डीलक्स, नफीस शाह, बंशी बांबे, नितेश ठाकुर, विलास जाट, नासिर ख़ान, अमजद पटेल, हरि मेवाडा, टोनी जैन, रवींद्र ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, अरसद मंसूरी, अंकित ठाकुर, देवेन ठाकुर, डॉ एजाज, इंदर ठाकुर, उमेद ठाकुर, रूप सिंह गोरिया, अशोक मंडलोई, कृपाल तोमर, अनार सोलंकी, दिलीप मालवीय, दौलतसिंह ठाकुर, लखन ठाकुर, शिशुपाल ठाकुर महेश पटेल, भरत वर्मा , शंकर सक्सेना, शंकर बोड़ाना आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top