सांदीपनि विद्यालय में विकासखण्ड स्तरीय बालरंग समारोह का आयोजन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पुरूस्कार वितरण

आष्टा। नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती, पार्षद रवि शर्मा, नगर भाजपा मंडल प्रतिनिधि विशाल चैरसिया, महामंत्री मोहित सोनी और बीआरसीसी अजब सिंह राजपूत शामिल हुए। कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

वरिष्ठ वर्ग चित्रकला प्रतियोगिता में महक वर्मा ने प्रथम, सुजीत घनघोर ने द्वितीय और खुशबू राजपूत ने तृतीय स्थान तथा कनिष्ठ वर्ग में फाजिल मंसूरी ने प्रथम, आरूषी ठाकुर ने द्वितीय और अंशिका मालवीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग भाषण प्रतियोगिता में किरण वर्मा ने प्रथम, अंजली ठाकुर ने द्वितीय और अंशिका मालवीय ने तृतीय स्थान तथा कनिष्ठ वर्ग में अनुज मेवाड़ा ने प्रथम, प्रतिज्ञा ने द्वितीय और गीता प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि ‘‘ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताओं का विषय 25 करोड़ बच्चों के सपनो का भारत’’ था। प्राचार्य ने कहा कि बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ सांदीपनि विद्यालय के 212 विद्यार्थियों ने चित्रकलां और 128 ने भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता करी थी। इस अवसर पर अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूंबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों में देश भक्ति की भावना जाग्रत करते हुए विकसित भारत की संकल्पना पर जौर दिया जा रहा है। अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण, स्वच्छता, योग एवं ध्यान, प्लास्टिक मुक्त जागरूकता, करियर काउंसलिंग, डिजीटल साक्षरता,

नशामुक्त भारत, सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण, सायबर सुरक्षा, फिट इंडिया खेल सत्र आदि का आयोजन किया जाएंगा। अतिथियों ने सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई ड्राइंग को सराहा और जिन विद्यार्थियों ने मंच पर भाषण दिए उनके आत्मविश्वास और इरादों की प्रशंसा की। सांदीपनि विद्यालय में विकासखण्ड स्तरीय बालरंग समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें आष्टा विकासखण्ड के विभिन्न शासकीय एवं प्राइवेट विद्यालय के विद्यार्थियों ने सहभागिता करी। हिन्दी निबंध प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में पायल विश्वकर्मा ने और कनिष्ठ वर्ग में पूजा दांगी ने तथा भाषण प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में किरण वर्मा

और कनिष्ठ वर्ग में पूजा एवं काव्यपाठ में सुजित घनघौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत निबंधन प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में आयुषी ठाकुर और कनिष्ठ वर्ग में गीता प्रजापति एवं भाषण प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में निहारिका सैंधव और कनिष्ठ वर्ग में नियति वर्मा तथा वैधपाठ में शिवम शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार उर्दू निबंध प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में सादिया अली और कनिष्ठ वर्ग में इलमा एवं वाद विवाद वरिष्ठ वर्ग में रिमझिम और कनिष्ठ वर्ग में खदीजा तथा स्वरचित नज्म़ प्रतियोगिता में सुमैया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुगम संगीत में अनुश्री ठाकुर और विद्या राजपूत एकल वादन में विवेक सेन और समर्थ जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लोक गीत कनिष्ठ वर्ग में मार्टीनेट स्कूल कनिष्ठ वर्ग में सांदीपनि विद्यालय आष्टा वरिष्ठ वर्ग में विजेता रहें। शास्त्रीय नृत्य में रानू महेश्वरी, नज्म़ सुमैया जहां और परिधि धनगर ने योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह लोक नृत्य में सांदीपनि विद्यालय आष्टा के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। विकासखण्ड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य सितवत खान ने सम्मानित किया।

विकासखण्ड स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता के आयोजन में भूपेन्द्र सिंह, अंत्येश धारवां, सतीश वर्मा, सम्राट ढोके, जितेन्द्र मेवाड़े, असमा खानम, नवीन मौर्य, अभिलाषा श्रीवादी, पदमा परमार, धीरज शर्मा, कामिनी राठौर, स्नेहलता पाल, दीपिका दास, स्वाति राठौर, आरती भार्गव, नीलिमा बैरागी, पंकज राव, कविता वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। विकासखण्ड स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं 24 सितंबर को जिला स्तरीय बालरंग उत्सव सीहोर में सहभागिता करेंगें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top