नि:शुल्क कैंसर प्रशिक्षण शिविर में 465 नागरिकों ने लिया लाभ

किसी भी प्रकार का ना करें नशा, पॉलीथिन एवं प्लास्टिक का करें पूर्ण रूप से बहिष्कार- विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर

खान-पान में केमिकल्स की मिलावट कैंसर का मुख्य कारण- केयर हॉस्पिटल संचालक डॉ अर्चना सोनी

केयर अस्पताल, आष्टा के विशेष सौजन्य से, इनर व्हील क्लब एवं अल्फ़ा पैथोलॉजी आष्टा के संयुक्त तत्वावधान तथा श्री अरविंदो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, इंदौर के विशेष सहयोग से आष्टा में आयोजित ऐतिहासिक — निःशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर में

“56 महिलाओं की। हुई मैमोग्राफी, 2 में स्तन कैंसर” की हुई पुष्टि। 135 महिलाओं की पैप स्मियर तथा 10 महिलाओं की कॉल्पोस्कोपी की गई जांच ‘पिंक प्रॉमिस ऑन व्हील्स’ बस के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य की विशेष जांच और परामर्श। विशिष्ट अतिथियों ने भी बस में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा।

महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों ने भी उठाया लाभ- 185 मरीजों की हुई फैटी लिवर की आधुनिक फाइब्रो स्कैन जांच
68 मरीजों को सर्जिकल स्पेशलिस्ट तथा 59 मरीजों को अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक्स) विशेषज्ञों द्वारा दिया गया परामर्श
हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर (RBS) की निःशुल्क जांच भी की गई

आष्टा में ऐतिहासिक निःशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर संपन्न:- केयर हॉस्पिटल की पहल से सैकड़ों नागरिकों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ

आष्टा:- क्षेत्र के नागरिकों को महानगरों जैसी उच्चस्तरीय चिकित्सीय सुविधाएं और गंभीर बीमारियों से बचाव की जागरूकता उपलब्ध कराने की दिशा में केयर हॉस्पिटल आष्टा ने एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। आष्टा के गायत्री मंदिर परिसर में केयर हॉस्पिटल आष्टा संचालिका डॉक्टर अर्चना सोनी के अथक प्रयासों एवं सौजन्य से, इनर व्हील क्लब तथा अल्फा पैथोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में, श्री अरविंदो मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (इंदौर) द्वारा एक विशाल निःशुल्क कैंसर परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच महाअभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि केयर हॉस्पिटल केवल एक चिकित्सा संस्थान नहीं, बल्कि आष्टा की जनता के स्वास्थ्य का एक सच्चा प्रहरी है।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति- शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने किया। कार्यक्रम की विशेष अतिथि नपा अध्यक्ष श्रीमति हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा, जनपद अध्यक्ष श्रीमति दीक्षा सोनू गुणवान, नगर भाजपा अध्यक्ष श्रीमति अंजली विशाल चौरसिया, डॉ. जी. डी.सोनी, केयर अस्पताल की संचालिका डॉ. अर्चना जीडी सोनी, बीएमओ डॉ. अमित माथुर, अरविंदो अस्पताल इन्दौर के डॉ. दानिश, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमति सुनीता सोनी, तथा अल्फा पैथोलॉजी के डॉ. राहत अली सहित गणमान्य नागरिकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मंचासीन अतिथियों, शिविर में उपस्थित सभी पत्रकारों का केयर हॉस्पिटल परिवार की ओर से विशेष स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।

विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आयोजकों को हृदय से बधाई देते हुए कहा कि- यह जनहित का एक अभूतपूर्व कार्य है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कैंसर के कारणों से बचें—जर्दा, गुटखा, पाउच, बीड़ी, सिगरेट और नशे के सभी साधनों से दूर रहें तथा पॉलीथिन एवं प्लास्टिक का पूर्ण रूप से बहिष्कार करें। कार्यक्रम में डॉ. दानिश, डॉ. अमित माथुर, रायसिंह मेवाडा, दीक्षा गुणवान, अंजली चौरसिया और सुनीता सोनी ने भी अपने विचार रखे और नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। समारोह के बाद जनप्रतिनिधियों ने भी शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाया।

“समय पर की गई छोटी-सी जांच बड़ी बीमारी से बचाव की संजीवनी”- डॉ. अर्चना सोनी शिविर के दौरान केयर हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. अर्चना जीडी सोनी ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष जोर देते हुए कहा कि “समय पर की गई छोटी-सी जांच कई बार बड़ी बीमारी से बचाव की संजीवनी साबित होती है।” उन्होंने खान-पान में केमिकल्स की मिलावट को कैंसर का मुख्य कारण बताया और जनता को आगाह किया कि:- प्लास्टिक की बोतलों में पानी बिल्कुल न पिएं।प्लास्टिक के बर्तनों में खाद्य सामग्री का भंडारण न करें।महिलाओं को स्तन में गांठ, असामान्य परिवर्तन या लगातार सफेद पानी जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि केयर हॉस्पिटल हमेशा से क्षेत्र के लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाने और महानगरों जैसी चिकित्सा सुविधाएं उनके घर-द्वार पर उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध रहा है।

केयर हॉस्पिटल संचालिका डॉ अर्चना सोनी एवं डॉ जी.डी. सोनी के साथ आष्टा की दो नई डॉक्टर बेटियां डॉ अनमोल सोनी एवं डॉ अलबीना राहत अली भी सेवा देती हुई आई नजर- आष्टा के इस ऐतिहासिक स्वास्थ्य शिविर में इन दोनों  के सेवाभाव ने सभी का दिल जीत लिया। परिवार की इस स्वास्थ्य सेवा की परंपरा में केयर हॉस्पिटल के मार्गदर्शक व पूर्व बीएमओ डॉ. जीडी सोनी का सक्रिय सहयोग भी प्रेरणास्त्रोत रहा। चिकित्सा को ही अपना परिवार और समाज को अपनी जिम्मेदारी मानने वाले इस डॉक्टर दंपत्ति और उनकी बेटी की यह जोड़ी समाज के लिए एक अनूठी मिसाल बन गई।

डॉ जी.डी सोनी एवं अल्फा पैथोलॉजी के संचालक डॉ. राहत अली ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय रहते आवश्यक जांच एवं चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना है।

🌿 इस सफलता के पीछे की अदम्य इच्छाशक्ति- इस विशाल स्वास्थ्य महाकुंभ को धरातल पर उतारने के पीछे केयर हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. अर्चना जीडी सोनी की अदम्य इच्छाशक्ति, उत्कृष्ट प्रबंधन और रात-दिन की कड़ी मेहनत शामिल है। एक कुशल चिकित्सक और समाजसेविका के रूप में उनका सपना आष्टा के हर नागरिक विशेषतः महिलाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखना है। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. अतुल उपाध्याय ने किया तथा अंत में डॉ. जीडी सोनी ने सभी चिकित्सक दल, अरविंदो अस्पताल के 10 विशेषज्ञ डॉक्टरों व 18 स्टाफ सदस्यों, सहयोगी संस्थाओं, स्थानीय पत्रकारों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top