प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर घर घर किये जायेंगे दीप प्रज्वलित… डोडी मंडल में विधायक इंजीनियर ने घर घर जा कर हितग्राहियों को वितरित किये दिये

आष्टा । 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर घर घर में हितग्राही, कार्यकर्ता,नागरिक प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना के साथ “एक दीप आशीर्वाद” का प्रज्वलित करेंगे । जिसके निमित विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज भाजपा के जावर एवं डोडी मंडल में मंडल अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर,नरेन्द्रसिंह ठाकुर एवं कार्यकर्ताओं के साथ हितग्राहियों के निवास पर पहुच कर दिये वितरित किए। एवं कल घरों पर आशीर्वाद का एक दिया जलाने की अपील की।

विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई…. जनसुनवाई में पहुचे ग्राम खाचरौद के रहवासी, 500 मीटर कालोनी पहुच मार्ग निर्माण की मांग का विधायक को सौपा मांग पत्र

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में आज ग्राम पंचायत खाचरौद में मुख्य मार्ग के अंदर बसी कालोनी के रहवासियों ने विधायक कार्यालय पहुच कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर से मिल कर बताया कि खाचरौद से सिद्दिकगंज जाने वाले मुख्य मार्ग से 500 मीटर दूर बसी कालोनी का पहुच मार्ग कच्चा है,बारिश में जाने आने में बहुत परेशानी होती है । 500 मीटर का उक्त कच्चे मार्ग का निर्माण कराया जाये ताकि रहवासीयो की समस्या का निदान हो सके । उक्त कॉलोनी में 20 से 25 परिवार रहते है ।

वही सिद्दिकगंज के सुशील नगर के रहवासियों ने विधायक इंजीनियर से मांग की है कि सुशील नगर में उचित मूल्य की राशन दुकान खुलवाई जाये । इसके साथ ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना । स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये। जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है।

आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में ग्राम पंचायत उमरखाल में टिन शेड निर्माण करवाने,खाचरोद से सिद्दीकगंज गए रोड के पास के कॉलोनी तक आने जाने का लगभग 500 मीटर रोड का निर्माण कराने,

ग्राम पंचायत पारदीखेड़ी में निर्माण कार्य हेतू राशि स्वीकृत करने,राहत राशि प्रदाय करने,ग्राम पांगरी में पानी निकासी के पुराने रास्ते को पुनः चालु करवाने एवं हुऎ नुकसान की जांच कर उचित करवाई करने,ग्राम हरनिया गांव में छुटी हुई सड़क निर्माण कराने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने,मेरी काबिज वन भूमि का मुझे पट्टा प्रदान करने,ग्राम चाचाखेड़ी से दुपाड़िया तक रास्ता जो बहुत खराब है,आने जाने में परेशानी होती है बनवाने एवं पुलिया निर्माण कराने,ग्राम बांदरिया डाल में धर्मशाला में टिन शेड निर्माण कराने,

ग्राम पंचायत पिपलीया सलारसी में टिन शेड निर्माण कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना एवम शौचालय निर्माण कराने, ग्राम बापचा बरामद में मंदिर की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराने,ग्राम पंचायत बापचा बरामद में शिवालय प्रागण में टिन शेड निर्माण कराने,ग्राम पंचायत अमरपुरा के ग्राम गुराड़िया खुर्द में क्षत्रिय सेंधव धर्मशाला में टिन शेड निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने,ग्राम पंचायत सिद्धिकगंज के सुशील नगर में नवीन उचित मूल्य की दुकान स्वीकृत कराने,भजन सतसंग हेतू वाद्य यंत्र प्रदान करने,ग्राम मेना में निर्माण कार्य हेतू राशि स्वीकृत करने,

कृष्ण नगर कॉलोनी लोरस रोड तहसील आष्टा शासन की योजना अटल ज्योति योजना अंतरगत विद्युत ट्रांसफर स्थापित करने सहित अन्य आवेदन पत्र प्राप्त हुऎ। सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top