आचार्य विद्यासागर कीर्ति स्तम्भ भूमि पूजन शिलान्यास समारोह सम्पन्ननगर का कोई भी धार्मिक स्थल सौंदर्यीकरण से अछूता नही रहेगा- राय सिंह मेवाड़ा जन प्रतिनिधिगण हुए शामिल

आष्टा– नगर के विकाश कार्यो में आज एक ओर अध्याय शामिल हुआ जब आचार्य विद्यासागर संयम कीर्ति स्तम्भ का भूमि पूजन शिलान्यास किया गया नगर के वरिष्ठ समाज सेवी धर्मनिष्ठ बडजात्या परिवार के मंनोज कुमार मनीष कुमार मुकेश कुमार बड़जात्या परिवार द्वारा निर्माण होने जा रहे आचार्य विद्यासागर संयम कीर्ति स्तम्भ समारोह पार्वती नदी तट पांडुकशिला स्थल पर प्रातः 8:30 बजे से पूज्य मुनि श्री संस्कार सागर जी महाराज ससंघ व श्रीपाल भैया जी के सानिध्य में समस्त शिलान्यास विधि क्रिया सम्पन्न हुई

Oplus_16908288

सर्वप्रथम विद्यासागर पाठशाला के बच्चो ने मंगल नृत्य कर मंगलाचरण किया आध्यात्मिक जैन भजन गायक शरद जैन ने संगीत के साथ आचार्य श्री की पूजन सम्पन्न करवाई पूज्य मुनि श्री ने अक्षय तृतीया के पावन पर्व का महत्व बताया भगवान ऋषभदेव ओर राजा श्रेयांस से दान पर्व की शुरूआत हुई है इस अवसर पर नगर के जन प्रतिनिधिगण भी शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा ने अपने उदभोदन मे कहा कि मुझे आचार्य श्री जी के दर्शन पूजन करने का कई बार सौभाग्य प्राप्त हुआ है

पूज्य मुनि जनो के चातुर्मास के दौरान भी हमे उनके दर्शन पूजन करने का सौभाग्य मिलता रहता है भूतबलि सागर जी महाराज ने अपने आशीर्वाद देते हुए मुझसे कहा था अपना धर्म संस्क्रति नही छोड़ना हम सबसे पहले हिन्दू है फिर हमारी अलग अलग जाती है गुरु जनो का हम पर बहुत बड़ा उपकार है जो हम उनके बताए मार्ग के अनुसार अपना हर काम करते है नगर पालिका परिषद के समस्त पार्षदगणों के सहयोग से नगर प्रवेश का मुख्य मार्ग अस्पताल चौराहा से बुधवारा मार्ग को हमने आचार्य विद्यासागर मार्ग नाम दिया है ओर जब भी इस वर्ष चातुर्मास हेतु मुनि संघ का मंगल नगर प्रवेश होगा

हम उन्ही के कर कमलों से उस मार्ग का लोकार्पण करेंगे मुनि जनो के आशीर्वाद ओर प्रेरणा से विगत कई दिनों से हम कीर्ति स्थम्भ निर्माण हेतु नगर में उचित जगह की तलाश कर रहे थे ताकि आचार्य श्री की गौरव गाथा का यह कीर्ति स्थम्भ युगों युगों तक उनकी गौरव गाथा गाता रहे और धर्म का प्रचार होता रहे इस लिए हमने रेस्ट हाउस के पास मेंन रोड पर दिगम्बर जैन समाज के आग्रह पर जगह आवंटित की है जिसका आज हम भूमि पूजन शिलान्यास करने जा रहे है साथ ही नदी के घाट का भी सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर है

प्राचीन धरोहर पांडुकशिला को भी हम लाल पत्थर से सुरक्षित कर सुंदर बनायेगे में अपनी ओर से विश्वास दिलाता हु नगर के विकास कार्यो में कोई कसर नही रखेंगे इस अवसर पर महेंद्र कुमार राकेश सन्तोष जैन जादूगर परिवार की ओर से समस्त जनो को इक्षु रस का वितरण किया गया समाज के अध्यक्ष आनंद जैन महामन्त्री कैलाश जैन चित्रलोक द्वारा समस्त अतिथि गणो का शाल दुपट्टा से बहुमान किया गयाआयोजन में क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मेवाड़ा अध्यक्ष प्रतिनधि राय सिंह मेवाड़ा भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विशाल चोरसिया नगर महामन्त्री

मोहित सोनी गजराज सिंह पार्षद कमलेश जैन कोमल जैन धनरूपमल जैन पत्रकार सुशील संचेती ललित नागोरी लोकेंद्र बनवट पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ मीना सिंघी धर्मेंद्र जैन अरविंद जैन अलीपुर पत्रकार नरेंद्र गंगवाल दिलीप सेठी रमेश जैन आदिनाथ मंनोज जैन सुपर मुकेश बडजातया संदीप जैन चायघर धीरज जैन नीलबड धीरज जैन लड्डू सहित समाज बन्धु माताएं बहने शामिल हुए मंच संचालन सुरेंद्र जैन शिक्षक द्वारा किया गया अंत मे आभार समाज के महामन्त्री कैलाश जैन चित्रलोक द्वारा किया गया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top