

आष्टा । अखंड ब्राह्मण समाज ने आज अक्षय तृतीया दिवस पर भगवान परशुराम जी की जयंती उत्साह,उमंग,श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाई एवं मानस भवन में समाज द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का भी आयोजन किया जिसमें 6 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे । विधायक गोपलसिंह इंजीनियर वर वधु को शुभ आशीष देने आयोजित कार्यक्रम में पहुचे एवं वर वधु को शुभ आशीष दिया । विधायक गोपलसिंह इंजीनियर ने सभी वधुओं को कन्यादान में अपनी ओर से दान सामग्री भेंट कर

अखंड ब्राह्मण समाज को कार्यक्रम निमित्त 11 हजार की सहयोग राशि देने की भी घोषणा की । इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष विनीत त्रिवेदी, राजेश शर्मा,मनीष पालीवाल,रवि शर्मा,सुनील शर्मा,उमेश शर्मा,नीलेश शर्मा ,दिनेश शर्मा, सर्वेश उपाध्याय नवीन शर्मा, संजीव दीक्षित,कृष्णा शर्मा,बसंत पाठक,सहित सभी विप्र बंधुओ ने विधायक गोपलसिंह इंजीनियर का अभिनन्दन पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया । कार्यक्रम में साथ पहुचे सुशील संचेती, विशाल चौरसिया,मोहित सोनी,सौरभ जैन का भी समाज की ओर से सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किये ।

इसके पूर्व प्रातः भगवान परशुराम जी की आरती व अन्य कार्यक्रमो के बाद नगर में विशाल चल समारोह निकला जिसका नगर भाजपा अध्यक्ष अंजनी विशाल चौरसिया जे नेतृत्व में जुलूस का स्वागत सम्मान किया गया । स्थानीय ब्राह्मण समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह तथा धार्मिक एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए । विधायक गोपलसिंह इंजीनियर ने आज के समय मे ऐसे आयोजनो की प्रशंसा की ।
