
चुनाव लड़ा तब तय किया था,विधायक बना तो इन 12 वन ग्रामो को राजस्व ग्रामो में बदलूंगा,आपके आशीर्वाद से सपने को पूरा करने में लगा हु-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक, वन ग्रामो के रहवासियों को भी मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ,दूसरे चरण में 04 वन ग्रामो के नागरिको के साथ विधायक ने की समीक्षा बैठक,वन विभाग को दिये निर्देश

आष्टा । मप्र शासन की मंशा अनुरूप वन ग्रामो को राजस्व ग्रामो में परिवर्तन करने की योजना को लेकर आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर की बड़ी पहल रंग लाई है,ओर इसको लेकर सिद्दिकगंज में प्रथम चरण में 12 वन ग्रामो में से 04 वन ग्रामो के नागरिको के साथ डीएफओ अर्चना पटेल,रेंजर नवनीत झाँ की उपस्तिथी में समीक्षा बैठक की गई थी । आज दूसरे चरण में वन ग्राम कातला में 04 वन ग्रामो धींगाखेड़ी,सामरी,निमावरा एवं कातला में निवासरत नागरिको के साथ विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्राम कातला में चारो वन ग्रामो के नागरिको के साथ संवाद कर समीक्षा बैठक की । समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की जब में चुनाव लड़ा तब सपना संजोया था,ओर तय किया था

कि विधायक बना तो सिद्दिकगंज क्षेत्र के जो 12 वन ग्राम है,जो सरकार की योजनाओं,विकास से वंचित रहते है उन सभी 12 ग्रामो को राजस्व ग्रामो में बदलूंगा ताकि इन 12 ग्रामो में रहने वाले हमारे सभी भाईयों बहनो को शासन सरकार की सभी उन योजनाओं का लाभ मिल सके जो राजस्व ग्रामो के लोगो को मिलती है । आपके आशीर्वाद ने मुझे विधायक बनाया,अब मेरा फर्ज है कि में आपको वो सब हक दिलाओ जिसके आप हकदार है और यह प्रक्रिया शुरू हो गई है । आज इसी कार्य के लिये आपका विधायक,बेटा, भाई आपके बीच आया है । विधायक इंजीनियर ने कहा की मप्र की भाजपा की सरकार वन ग्रामो में रहने वाले नागरिको को शासन की हर योजना का लाभ मिले को लेकर अति गम्भीर है ।

इसके लिये वन ग्रामो को राजस्व ग्रामो में परिवर्तन करने के क्षेत्र में तेजी से इन ग्रामो में भी विकास के कार्य शुरू होंगे ओर जल जीवन मिशन योजना से इसका शुभारम्भ हो गया है । जल्द ही वन पट्टो के स्थान पर वन ग्रामो में रहने वाले नागरिको को वन अधिकार पत्र दिये जायेंगे । इसके बाद जो लोग वन ग्रामो में रहते है उनेह वो सब सुविधाएं,मप्र शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा जो राजस्व ग्रामो में रहने वाले नागरिको को मिलता है । विधायक इंजीनियर ने कहा की वन ग्रामो को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने एवं वन ग्रामो में निवास करने वालो को वन अधिकार मिले इसको लेकर विभागीय स्तर पर तेजी से कार्य हो रहा है । वन ग्रामों में बसे हुए सभी लोगो के लिये म० प्र० शासन की प्राथमिकता है कि शीघ्र से शीघ्र वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तन करे ।

विधायक ने अवगत कराया कि समस्त वन ग्रामो में रहने वालों को पूर्व में वन पट्टे दिये गये थे । अब इन सब को वन अधिकार पत्र दिये जायेंगे ताकि वन ग्रामो में रहने वालों को भी राजस्व ग्रामो में रहने वाले लोगो की तरह सभी योजनाओं का लाभ मिल सके । विधायक इंजीनियर ने कहा कि हमारी सरकार का और मेरा प्रयास है कि वन ग्रामो को शीघ्र से शीघ्र राजस्व ग्राम में परिवर्तित कर लोगो को उनके अधिकार मिल सके । इसको लेकर चल रही कार्यवाही पूरी होने के बाद हमारे वनग्रामो में बसे लोगो को शासन की हर योजना का लाभ मिल सकेगा । विधायक ने दूसरे चरण की कातला में समीक्षा बैठक में उपस्तिथ डीएफओ
रेंजर नवनीत झाँ को निर्देश दिये कि वन ग्राम में रहने वाले सभी पट्टाधारकों की जांच करे, जो फौत हो गये है,उनके फौती नामांतरण करे,सभी की जांच के बाद नये वन अधिकार पत्र दिये जाने की जल्द से जल्द तैयारी करें ।

विधायक इंजीनियर ने कहा की आज जिन वन ग्रामो जिसमे धींगाखेड़ी,सामरी,निमावरा,कातला के वन ग्रामो सें लोग आए है सभी को वन अधिकार पत्र दिलाने के लिए हम संकल्पबद्ध है । जो भी पात्र व्यक्ति है सभी के आवेदन कराए जाए। और सभी पात्र व्यक्तियो को स-सम्मान वन अधिकार पत्र दिये जायेंगे । समीक्षा-संवाद बैठक में बताया गया कि वन व्यवस्थापन की कार्यवाही भी शासन स्तर पर तीव्र गति से की जा रही है । जिससे वन और राजस्व के बीच बनने वाली विवादित भूमि के मुद्दे भी हल हो सकेंगे एवं किसानों की उसका पूर्ण लाभ मिल सकेगा । अभी राज्य सरकार सभी ग्रामो सहित वन ग्रामो में भी जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके तहत हर घर नल से पेयजल मिलेगा,

वन विभाग से सभी अनुमति शीघ्र दिलाकर हर घर नल पहुंचाने की दिशा में भी हम आगे बढ़ रहे है। विधायक ने बताया की
सड़क विहीन धरमपुरी ग्राम में भी मेरे द्वारा सिद्दिकगंज से धर्मपुरी ग्राम को जोड़ने वाली सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। विधायक इंजीनियर ने कहा की वन ग्रामो में रहने वाले हमारे भाइयों,बहनो, युवाओ को सरकार की योजनाओं का लाभ नही मिलने से वे परेशान रहते है,अब उनेह सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलने लगेगा । हमारे वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी सभी शीघ्र से शीघ्र वन ग्रामो की राजस्व ग्राम बनाने के कार्य में लगे हुए है, मेरा प्रयास है सभी को जल्दी से

जल्दी वनाधिकार पत्र मिले । आपकी सरकार है,आपका विधायक है,आपको सभी लाभ भी दिलायेंगे ओर आपकी सभी समस्याओं का हर संभव निराकरण भी करेंगे । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्रामो में विकास कार्यो के भी भूमिपूजन किये ।
संवाद के दौरान विधायक ने बताया की तीसरे चरण में 04 ग्रामो की श्यामपुरा में समीक्षा बैठक कर वन ग्रामो के नागरिको से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुन कर हल करेंगे ।
इस अवसर पर समीक्षा बैठक को रेंजर नवनीत झा ने भी संबोधित कर सरकार की उक्त योजना से सभी को अवगत कराया और जानकारी दी । संवाद कार्यक्रम मे रेंजर नवनीत झाँ,सहित वन ग्रामो के नागरिक,

वन विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे । आजादी के 79 साल के बाद आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ऐसे पहले विधायक है जिन्होंने वन ग्रामो में रहने वाले ग्रामीणों के दुख दर्द को देखा, सुना,समझा और अब उनकी समस्याओं को हल करने के लिये दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे है । विधायक इंजीनियर द्वारा जो उक्त पहल की,वन ग्रामो के नागरिको की समस्याओं को सुनने उसे हल करने की जो पहल की उसकी सभी ग्रामीणों ने प्रशंसा की ।