डिवाइन पब्लिक हाई स्कूल, आष्टा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गूंजे “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारे

Oplus_16908288

आष्टा- शहर के प्रतिष्ठित डिवाइन पब्लिक हाई स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। उत्सव की शुरुआत विद्यालय परिसर में सजे-धजे बाल-गोपालों और राधा रानी के मनमोहक स्वरूपों के साथ हुई। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों को राधा और कृष्ण के स्वरूप में तैयार किया गया था। इन बाल-गोपालों की अलौकिक छवि और उनकी मनभावन मुस्कान ने वहाँ उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों के चेहरों पर सजे मुकुट, बांसुरी और पीतांबर ने ऐसा समां बांधा मानो साक्षात गोकुलधाम आष्टा की धरती पर उतर आया हो।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिखा नन्हे बच्चों का उत्साह- समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों के लिए आयोजित विशेष मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। इस अनूठी प्रतियोगिता में बच्चों को जमीन पर रखी गई मटकी को फोड़ना था। नन्हे मुन्नों ने अपनी सूझबूझ, ऊर्जा और भारी उत्साह के साथ इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जैसे ही बच्चों ने मटकी फोड़ी, पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। बच्चों ने इस पारंपरिक खेल का भरपूर आनंद लिया।

गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति- इस गौरवमयी और आनंदमयी अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री रूपेश जैन विद्यालय समन्वयक श्री अक्षय जाधव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। इस भव्य आयोजन में विद्यालय के शिक्षक किशोर सोलंकी, प्रीत मालवीय, बलवान सिंह मालवीय, पूजा शर्मा, टीना तिवारी, नेहा गुप्ता, प्रियांशी बजाज, प्रियंका जामलिया, रितु पटेल, समीक्षा मुंद्रा, संजना जैन, रानू परमार, कंसुल पाटीदार, सुनीता साहू, सलोनी कुशवाह एवं अश्लेषा श्रीवास्तव आदि समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रिय छात्र-छात्राएं भी पूरी तल्लीनता के साथ शामिल हुए। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी देशवासियों और नगरवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top