डिवाइन पब्लिक हाई स्कूल, आष्टा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

आष्टा:- डिवाइन पब्लिक हाई स्कूल में शिक्षक दिवस का पर्व अत्यंत उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ मनाया गया। “गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु…” के श्लोकों की गूंज और विद्यार्थियों की मनमोहक मुस्कान ने पूरे परिसर के माहौल को आनंदमय और ऊर्जावान बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेरणादायी माहौल में विद्यालय संचालक रूपेश जैन, प्रीति जैन एवं नीता जैन के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय समन्वयक अक्षय जाधव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां- उत्सव के दौरान विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, संगीत और अन्य कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और पूरे समां को जीवंत बना दिया।

इस भव्य आयोजन में विद्यालय के शिक्षक किशोर सोलंकी, प्रीत मालवीय, बलवान सिंह मालवीय, पूजा शर्मा, टीना तिवारी, नेहा गुप्ता, प्रियांशी बजाज, प्रियंका जामलिया, रितु पटेल, समीक्षा मुंद्रा, संजना जैन, रानू परमार, कंसुल पाटीदार, सुनीता साहू, सलोनी कुशवाह एवं अश्लेषा श्रीवास्तव आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान प्रकट करना रहा। छात्र-छात्राओं ने अपने प्यारे शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार भेंट किए और उनका आशीर्वाद लेकर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। अंत में, विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस सफल आयोजन की बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार सांस्कृतिक और शैक्षिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

डिवाइन पब्लिक हाई स्कूल, आष्टा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गूंजे “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारे

आष्टा- शहर के प्रतिष्ठित डिवाइन पब्लिक हाई स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। उत्सव की शुरुआत विद्यालय परिसर में सजे-धजे बाल-गोपालों और राधा रानी के मनमोहक स्वरूपों के साथ हुई। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों को राधा और कृष्ण के स्वरूप में तैयार किया गया था। इन बाल-गोपालों की अलौकिक छवि और उनकी मनभावन मुस्कान ने वहाँ उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों के चेहरों पर सजे मुकुट, बांसुरी और पीतांबर ने ऐसा समां बांधा मानो साक्षात गोकुलधाम आष्टा की धरती पर उतर आया हो।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिखा नन्हे बच्चों का उत्साह- समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों के लिए आयोजित विशेष मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। इस अनूठी प्रतियोगिता में बच्चों को जमीन पर रखी गई मटकी को फोड़ना था। नन्हे मुन्नों ने अपनी सूझबूझ, ऊर्जा और भारी उत्साह के साथ इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जैसे ही बच्चों ने मटकी फोड़ी, पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। बच्चों ने इस पारंपरिक खेल का भरपूर आनंद लिया।

गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति- इस गौरवमयी और आनंदमयी अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री रूपेश जैन विद्यालय समन्वयक श्री अक्षय जाधव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। इस भव्य आयोजन में विद्यालय के शिक्षक किशोर सोलंकी, प्रीत मालवीय, बलवान सिंह मालवीय, पूजा शर्मा, टीना तिवारी, नेहा गुप्ता, प्रियांशी बजाज, प्रियंका जामलिया, रितु पटेल, समीक्षा मुंद्रा, संजना जैन, रानू परमार, कंसुल पाटीदार, सुनीता साहू, सलोनी कुशवाह एवं अश्लेषा श्रीवास्तव आदि समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रिय छात्र-छात्राएं भी पूरी तल्लीनता के साथ शामिल हुए। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी देशवासियों और नगरवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top