नगर की बहू ने रायफल और बेटी ने वेट लिफ्टिंग मे मारी बाजी, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने स्वागत कर दी बधाई

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- हमारे नगर की बेटी एवं बहू ने पृथक-पृथक प्रतियोगिता मे विजयश्री वरण कर नगर का नाम रोशन किया है. जहाँ सांदिपनी विद्यालय की हौनहार कक्षा 9वीं की छात्रा माही कंडारे सुपुत्री बंटी कंडारे ने वेट लिफ्टिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया, वही नगर के पांचम परिवार की बहू नूपुर आशीष सोनी ने भोपाल मे आयोजित 34वी आल इंडिया रायफल प्रतियोगिता मे शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल प्रतिस्पर्धा मे अपना नाम दर्ज कर नगर का नाम रोशन किया है।

बिटिया माही कंडारे की इस उपलब्धि पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा निज कार्यालय पर उनका स्वागत सम्मान किया, वही बहू नूपुर सोनी का उनके निवास पहुंचकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि यह युग भेदभाव का युग नही है, इस युग में सभी समान रूप से प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे है। इतनी छोटी आयु में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नगर का नाम रोशन किया यह आपकी मेहनत का ही परिणाम है। साथ ही बहू और बेटी मे फर्क रखने वालों के लिए पांचम परिवार ने बहू की इच्छा को समझते हुए

प्रतिस्पर्धा मे सहभागिता करवाने की पहल कर समाज को सराहनीय संदेश दिया है। मेरे लिए जो भी कार्य हो आप बताए उसका त्वरित निराकरण करने के लिए मैं हर संभव आपके साथ हूं। प्रभु कृपा से आप निरंतर आगे बढ़ते रहे और अपने परिवार सहित नगर का नाम गौरवान्वित करते रहें। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद रवि शर्मा, कुशलपाल लाला, आशीष सोनी, चेतन छाजेड, सतीश मेवाड़ा, बंटी कंडारे, पूरणसिंह मेवाड़ा, नंदिनी यादव आदि मौजूद थे।

*मेंष:-* आज कुटुम्बजनों से संबंध मधुर रहने के साथ शुभ मांगलिक कार्यो में भाग लेने के अवसर प्राप्त होगा।कार्यक्षेत्र में तरक्की रहेगी।आत्मबल बढेगा।
उपाय:- सूर्य देव का पूजन करें
*वृष:-* आज दिन प्रतिदिन की आमदनी में वृद्धि होगी।धन संचय होगा।छोटी यात्राएं हो सकती है।आभूषण क्रय के योग बनते है।परोपकार की सोच बढ़ेगी।
उपाय:- दही भात पीपल के सामने रखें
*मिथुन:-* आज उच्च अभिलाषा से अपना दिन प्रारम्भ करेंगे।सबको साथ लेकर चलने से प्रतिष्ठा में वृर्द्धि होगी।माध्यन्ह बाद साझेदारी व्यापार में हानि हो सकती है।आर्थिक व्यय बढेगा।
उपाय:- तुलसी के पौधे की पूजा करें

*कर्क:-*  आज प्रत्येक कार्यो में विलम्बकारित करेगा।सहकर्मियों से अनावश्यक विवाद हो सकता है।दोपहर बाद चिंताओं से छुटकारा मिल सकता है।निवेश का योग मिल सकता।
उपाय:- नंदी देव का पूजन करें
*सिंह:-* आज दुसरो का सहयोग आप कर सकते है।आपकी लेखन प्रतिभा भी विकसित होगी।भावुकता हो सकती है।जीवन मूल्यों से समझौता नही करेंगे।
उपाय:- गूग्गल का होम घर में करें
*कन्या:-* आज तर्क की निपुणता से अपने कार्यक्षेत्र में सफल होंगे।कठोर परिश्रम कार्य सिद्ध करेंगे।भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी।भूमि भवन से लाभ की सम्भवना बनती है।
उपाय:- रुई मंदिर में दान करें

*तुला:-* आज भ्रम के जाल से बहार होंगे नये सम्बन्धो की इबारत लिखने का समय है।माध्यन्ह बाद पैरों में पीड़ा तकलीफ दे सकती है।कोई दुःखित सूचना मिल सकती है।
उपाय:- मिठाई ब्राह्मण बालक को दे
*वृश्चिक:-* आज आवश्यक झूठी बदनामी से मनप्रसन्न हो सकता है।पारिवारिक व्यवाहार में सावधानी रखना आवश्यक है।दोपहर बाद रुके कार्य तेजी से पूरे होंगे।शत्रु से मित्रता हो सकती है।
उपाय: पान का बीड़ा श्री कृष्ण को अर्पण करें
*धनु:-* आज आध्यत्मिक कार्यो में मन लगेगा।विधार्थियो को आशानुकूल सफलता बन सकती है।व्यापार , नौकरीं व सेवा कार्यो में नवीनता से आपको पहचान मिलेगी।आत्मबल मजबूत होगा।
उपाय:- चंदन भगवान शिव पर अर्पण करें

*मकर:-* आज तांत्रिक प्रयोगों में आप लग सकते है।विधार्थियो को शिक्षा में अच्छा समय रहेगा।प्रेम सम्बन्धो की परिणति विवाह में होने के योग भी बनते है।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
उपाय:कर्पूर का धुआं घर में करें
*कुम्भ:-* आज निवेश से आशानुकूल परिणाम मिलेगा।नौकरीं में स्थानांतरित होने के योग बनते है।दोपहर बाद असंतुलित खर्च आपके आय बजट को बिगाड़ सकता है।
उपाय:- गुड़ की मिठाई घर में बनाकर नैवेद्य लगाएं
*मीन:-* आज विवाहित व अविवाहित दोनो के लिये समय बाधाओं बाला है।आलस्य बढेगा।दोपहर बाद मांगलिक कार्यो से सम्बंधित कार्यो में उपस्तिथि हो सकती है।वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय:- चीटियों को आटा डालें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top