

आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिले में शांति, कानून-व्यवस्था तथा सुगम यातायात बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा की व्यवस्था में तैनात किए गए समस्त पुलिस बल तथा सहयोगी विभागों के कर्मचारियों को फालिन कराकर ड्यूटी संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

✅कांवड़ यात्रा के दौरान संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु बल को अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित कर ड्यूटीवार प्रभारी अधिकारियों के नेतृत्व में तैनात किया गया है।
✅यह विशेष सुरक्षा व्यवस्था दिनांक 23.08.2026 से 25.08.2026 तक निरंतर प्रभावी रहेगी ।

✅ सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में राजपत्रित अधिकारियों, जिले के स्थानीय पुलिस बल, बाहरी जिलों से प्राप्त पुलिस बल, होमगार्ड, एसडीआरएफ (SDRF), वन विभाग तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त सहयोग हेतु कोटवार एवं सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स की भी तैनाती की गई है ।
➡️अधिकारियों द्वारा दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक सीहोर एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को निम्नलिखित बिंदुओं का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए:
✅यात्रा मार्ग एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में असामाजिक व आपराधिक तत्वों पर पैनी और सतत नजर रखी जाए।
✅ कांवड़ यात्रा के दौरान महिला श्रद्धालुओं तथा बच्चियों की सुरक्षा एवं सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

✅कांवड़ियों की यात्रा बिना किसी बाधा के निरंतर चलती रहे तथा कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित न हो। इसके लिए हाईवे, मुख्य मार्गों एवं डायवर्जन रूटों पर नियमित मोबाइल पेट्रोलिंग की जाए।
✅ फिक्स पिकेट्स पर तैनात बल अपने निर्धारित पॉइंट और आसपास के क्षेत्र पर अत्यधिक सतर्कता एवं सजगता के साथ सूक्ष्म निगाह रखे।
✅ड्यूटी के दौरान समस्त बल आमजन व श्रद्धालुओं के साथ अत्यंत विनम्र, सहनशील और शालीनतापूर्वक व्यवहार करे।

✅ सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आज से ही अपने ड्यूटी स्थल, ड्यूटी के समय तथा अपने संबंधित सेक्टर/प्रभारी अधिकारी की जानकारी स्पष्ट रूप से प्राप्त कर पूरी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
📍ब्रीफिंग उपरांत पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने पुलिस अधिकारियों के साथ सीवन नदी घाट एवं कुबरेश्वर धाम का भ्रमण कर धाम में भोजनशाला, शिला परिसर, पार्किग व्यवस्था, अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

➡️अधिकारियों की उपस्थिति :-
ब्रीफिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. प्रशांत चौबे सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी, रक्षित निरीक्षक सीहोर श्री उपेंद्र यादव, विभिन्न थानों के थाना प्रभारीगण तथा ड्यूटी में तैनात समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।