
आष्टा क्षेत्र का प्रत्येक ग्राम विकास की किरण से चमकेगा, ग्रामो का समग्र विकास यही भाजपा की सरकार का है लक्ष्य- गोपालसिंह इंजीनियर, सिद्दिकगंज में 25 लाख के विकास कार्यो का विधायक ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन

आष्टा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक ग्राम विकास की किरण से चमके इसी लक्ष्य को लेकर लगातार जनता की मांग पर विकास कार्यो की सौगात ओर स्वीकृति दी है,आज क्षेत्र के लगभग सभी ग्रामो में करोड़ो के विकास कार्य धरातल पर उतरे है उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सिद्दिकगंज में 15 लाख की लागत से बगवाई माता मंदिर परिसर में टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं 10 लाख से अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की बनी बाउंड्रीवाल के लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किये ।

विधायक इंजीनियर ने कहा की हर ग्राम का समग्र विकास हो,ग्रामीण क्षेत्रो तक सरकार की विकास योजनाएं पहुचे ओर सभी का समग्र विकास हो यही भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का ग्राम सिद्दिकगंज पहुचने पर सिद्दिकगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भव्य अगवानी कर विधायक का भव्य स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि हमारा प्रयास निरंतर विकास ही हमारा सबका लक्ष्य है । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सिद्दिकगंज मंडल के सभी ग्रामो में अनेकों विकास के कार्यो की सौगात दी गई है ।

कार्यक्रम में उपस्तिथ सभी अतिथियों का भव्य स्वागत सम्मान किया गया। ग्रामीणजनों ने सिद्दिकगंज क्षेत्र में विकास की जो सौगाते दी उसके लिये सभी ने विधायक जी का हृदय से आभार व्यक्त किया । आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया,युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष महेंद्रसिंह ठाकुर धाम,कुलदीपसिंह धुराडा,विकास बजाज,राजेन्द्र धारवा,महेंद्र काजले सहित सरपंच,भाजपा के कार्यकर्ता,ग्रामीणजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्तिथी रही ।


