

आष्टा। ग्राम मानाखेड़ी में रविवार को समिति के 48 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दुग्ध सहकारी समिति द्वारा बोनस एवं लाभांश वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के पूर्व डायरेक्टर महेंद्र कुमार पटेल ने किसानों को खेती के साथ डेयरी व्यवसाय अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दूध का व्यवसाय एक ऐसा कार्य है, जिसे किसान खेती के साथ बिना किसी परेशानी के आसानी से कर सकते हैं। खेती के साथ-साथ पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को अपनाकर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं और एक निश्चित अतिरिक्त मुनाफा कमा सकते हैं।

इस अवसर पर समिति ने अपने पिछले दो वर्षों (2024-2026) के शुद्ध लाभ और दुग्ध संघ से प्राप्त लाभांश को मिलाकर कुल 1 लाख 5 हजार रुपये की राशि अपने 40 सदस्य किसानों को वितरित की। इसमें 80 हजार रुपये बोनस व लाभांश के रूप में और 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए गए। किसानों के आर्थिक विकास के साथ-साथ समिति ने सामाजिक सरोकार भी निभाया। मानाखेड़ी समिति ने गांव के मुक्तिधाम (श्मशान घाट) पर पेवर ब्लॉक निर्माण के लिए अपनी ओर से 30 हजार रुपये देने की सराहनीय घोषणा की।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद जिला सहकारी संघ सीहोर के सीईओ तेज सिंह ठाकुर का भव्य सम्मान किया गया। उन्होंने 1844 में इंग्लैंड के रोशडेल पायनियर्स का ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए समझाया कि एकजुटता और सहकारिता के माध्यम से काम करने से भारी मुनाफा होता है, इसलिए किसानों को भी शासन के साथ मिलकर यह व्यवसाय करना चाहिए। इस दौरान समिति अध्यक्ष तेजी सिंह मंडलोई, सचिव सुंदरलाल जैन, सरपंच गजराज चौहान, नारायण वर्मा, महेंद्र पटेल, निकेतन जैन, राजेश जैन, सुजीत पटेल, जीवन पटेल, अवधनारायण और कन्हैया लाल, एडवोकेट सुमित पटेल, सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक किसान मौजूद रहे।
**मेंष:-* व्यक्तिव में पराक्रम होगा।सन्तान सहयोग रहेगा।शत्रु भय से मुक्ति होंगी।प्रेम प्रसंग से बचे नही तो पारिवारिक विवाद बन सकता है।आकस्मिक लाभ हो सकता है।
*उपाय:- जल में कर्पूर मिलाकर स्नान करें*
**वृष:-* मानसिक क्लेश,आर्थिक परेशानी,एवं पीठ में दर्द हो सकता है।निर्माण कार्य मे अपव्यय होगा।सचेत रहने का समय है।शेयर बाजार से दूर रहे।
*उपाय:- तांबे का तार पॉकेट में रखें*

**मिथुन:-* मन मे विभिन्न विचार उत्तपन्न होंगे।व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।पुत्री के विवाह की चिंता दूर होंगी।ईश्वर आराधना में मन लगेगा।मन की अभिलाषा पूर्ण होगी।
*उपाय:- हरे मूंग गौ माता को खिलाएं*
*कर्क:-* आपकी वाणी से लोग आकर्षित होंगे।नौकरी पेशावालों को सुख सम्मान प्राप्त होगा।यात्रा में खर्च होगा।पारिवारिक सौहार्द्र बना रहेगा।गुरु रुके हुऐ कार्य पूर्ण कराएंगे
*उपाय:- सफेद ध्वजा शिव मंदिर में अर्पण करें*

*सिंह:-* उच्चाधिकारियों के सम्पर्क का लाभ आपको प्राप्त होगा।बलवान शत्रु पर विजय होगी।यात्रा के योग बनेंगे ।पुरानी लेनदारी मिलने के आसार है।महत्वकांक्षी योजनाओं से लाभ मिल सकता है।
*उपाय:- लाल बिंदिया छोटी कन्या को दें*
**कन्या:-* नये नये शत्रु बनेंगे।बच्चे की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी।जमीन के लेनदेन में नुकसान हो सकता है।माता-पिता का ध्यान रखे स्वास्थ्य तकलीफ हो सकती है।रक्त विकार बन सकते है।
*उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें*

*तुला:-* भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे।घर का वातावरण प्रसन्न रहेगा।कृषि क्षेत्र में लाभ मिलेगा।राजनैतिक क्षेत्र में रुझान बड़ सकता है। मित्रो का सहयोग मिलेगा।
*उपाय:- शिव पिंडी पर केसर से स्वास्तिक बनाएं*
**वृश्चिक* धन लाभ होगा।रुके कार्य पूर्ण होंगे।बच्चो के विवाह की चिंता दूर होंगी।धैर्य व सयंम से कार्य करने में सफलता प्राप्त होगी।
*उपाय:- मां सरस्वती को मोर पंख अर्पण करें*

*धनु:-* समय आपके पक्ष में नवीन कार्य प्रारम्भ किया जा सकता है।स्त्री वर्गीय मित्रो से सहयोग मिलेगा। कर्ज से मुक्ति होगी।वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।जल्दबाजी न करे चोट लग सकती है।
*उपाय:- गौ माता को गुड़ खिलाएं*
*मकर:-* सामान्य सुख एवं धिमिगति से कार्य पूर्ण होगा।परिश्रम अधिक होगा सम्पत्ति के लिये पारिवारिक कलह होने की सम्भवना।विद्यार्थी के लिये चुनौतीपूर्ण समय रहेगा।
*उपाय:- चांदी का सिक्का अपने पॉकेट में रखें*
*कुम्भ:-* आज का दिन अनुकूल होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
राजकीय लोगो से अनुकूल कार्य पूर्ण होगा।न्यायालीन कार्य की समस्या दूर होगी।
*उपाय:- पीपल के वृक्ष पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं*
**मीन:-* आपके द्वारा परोपकारी कार्य होंगे।जमीन,मकान व वाहन के प्राप्ति के योग बनेंगे।बुरी संगत से बचे।पत्नी की बात को नजरअंदाज न करे।
*उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें*
*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*