

आष्टा। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आष्टा द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवा साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी ने युवाओं को सशक्त बनाने तथा देश को आधुनिकता और तकनीकी विकास की राह पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जयंती कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सरकार की आर्थिक नीतियों और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान है और सरकार को जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह मेमदाखेड़ी ने कहा कि पेट्रोल में एथनॉल मिलाने की की मोदी सरकार की जिद ने देश के लोगों के मुँह से मिठास छीन ली है और जैसे ही कोई बड़ा त्यौहार आता है खाद्य सामग्रियों के भाव बढ़ जाते है जिससे घर के बजट पर अतिरिक्त भार बढ़ता है, और बस से लेकर रिचार्ज तक के भाव बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, इस सरकार में घर चलाना महंगा हो गया है

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी जी के विचारों एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैलाश परमार, मीना सिंगी, सोबालसिंह मुगली, सोबालसिंह बागेर, कमलसिंह चौहान, सोहेल मिर्ज़ा, विनीत सिंगी, सुनील सेठी, जगदीश चौहान, घनश्याम जांगड़ा, इदरीस मंसूरी, ज़ाहिद गुड्डू, भैया एमपी, खालिद पठान, चन्दरसिंह ठाकुर, सलीम अंसारी, राजकुमार मालवीय, कृपाल मालवीय, आत्माराम परमार, नईमउद्दीन, महेश परमार, नरेन्द्र कुशवाह, सुभाष नामदेव, इमरान डीलक्स, नवाब बेरी, गोरे मियाँ, प्यारे पटेल, अमित पटेल, फैजुद्दीन, लोकेन्द्र भाटी, प्रदीप भाटी, विनोद ठाकुर, स्वरूप जवारिया अखिलेश राजपूत, आशिक़ मंसूरी, परमानंद सेन, रामचरण दवारिया, नवाब मियाँ, अन्वेष पटेल, सईद टेलर, डॉ एजाज़, बंशी बांबे, डॉ हरि मेवाडा, रूपसिंह गोरिया, श्याम पटेल, प्रशांत गोल्डी, नासिर ख़ान, कृपाल तोमर, देवराज मालवीय, भरत वर्मा, निसार मसूदी, विनोद सोलंकी आदि लोग मौजूद रहे..

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के तार चोरी करने वाले 04 शातिर आरोपी गिरफ्तार, थाना मण्डी पुलिस की बड़ी सफलता

थाना मण्डी ग्रामीण क्षेत्र, सीहोर में लगातार हो रही बिजली के तार चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जिला सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी मण्डी निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस द्वारा बिजली के तार चोरी की घटनाओं में संलिप्त 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 15.08.2026 को थाना मण्डी पुलिस को सीहोर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के तार चोरी की घटनाओं की सूचना प्राप्त हुई। भटोनी, जताखेड़ा, लालाखेड़ी आदि क्षेत्रों में हुई तार चोरी की घटनाओं के संबंध में थाना मण्डी में अपराध क्रमांक 255/2026, धारा 136 भारतीय विद्युत अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा 04 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा बिजली के तार चोरी करना स्वीकार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि आरोपी मुकेश शाक्य, उत्तम शाक्य एवं रंजीत ठाकुर मोटरसाइकिल से अलग-अलग गांवों में जाकर दिन के समय रेकी करते थे तथा रात्रि में बिजली के तार चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों द्वारा रस्सी के सहारे बिजली के तार को झुकाकर आरी/कटर की मदद से तार काटकर चोरी किए जाने की बात सामने आई है। आरोपियों द्वारा चोरी किए गए तार कबाड़ी की दुकान पर बेचना बताया गया। आरोपियों की निशादेही पर सलमान कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में सभी 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में चोरी की अन्य घटनाओं एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ एवं विवेचना जारी है। जब्तशुदा मशरूकाः- आरोपियों के कब्जे/निशादेही से लगभग 2.5 क्विंटल बिजली के तार, एक मोटरसाइकिल, एक रस्सा एवं एक कटर, कुल मशरूका लगभग ₹2,50,000/- का जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1. मुकेश शाक्य, पिता शिवप्रसाद शाक्य, उम्र 38 वर्ष, निवासी कस्बा सीहोर 2.उत्तम शाक्य, पिता शिवप्रसाद शाक्य, उम्र 54 वर्ष, निवासी कस्बा सीहोर। 3. रंजीत ठाकुर, पिता रामसिंह ठाकुर,

उम्र 60 वर्ष, निवासी कस्बा सीहोर4. सलमान कुरैशी, पिता शफीक कुरैशी, उम्र 36 वर्ष, निवासी मछली बाजार, सीहोर (कबाड़ी)। सराहनीय पुलिस टीमः- निरीक्षक सुश्री अर्चना सिंह चौहान, उप निरीक्षक राकेश कुमार पंथी, उप निरीक्षक दिनेश सहगल, प्र. आर. 140 उमेश वर्मा, प्रआ 413 दयाल सिंह, प्रआ 66 भूपेन्द्र, आरक्षक 664 कृष्णपाल , आर.421 हरभजन, आर.671 जितेन्द्र मेवाड़ा, आर 897 रितेश, आरक्षक 854 विनय, आरक्षक 736 नेपाल सिंह (आसूचना), एवं चालक अबू सूफियान की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
