
आष्टा: मानवता की सेवा और जीवनरक्षा के उद्देश्य से आष्टा में एक बार फिर महादान का महाअभियान शुरू होने जा रहा है। ‘विश्व बंधुवत रक्तदाता महाभियान’ के अंतर्गत आगामी 23 अगस्त 2026, रविवार को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, यह शिविर स्थानीय ब्रह्माकुमारीज शांति सरोवर, सेमिनरी रोड, आष्टा में आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी सुविधा के अनुसार पहुंचकर इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी निभा सकें।

“आपका एक यूनिट रक्त बचा सकता है किसी की जिंदगी”
चिकित्सकीय विशेषज्ञों का मानना है कि आपातकालीन स्थिति में रक्त की एक-एक बूंद बहुमूल्य होती है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। शिविर से जुड़े सेवा-भाषियों ने क्षेत्र के सभी युवाओं, प्रबुद्ध नागरिकों और स्वैच्छिक रक्तदाताओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

- कार्यक्रम का विवरण एक नजर में:
- कार्यक्रम: स्वैच्छिक रक्तदान शिविर (विश्व बंधुवत रक्तदाता महाभियान)
- दिनांक: 23 अगस्त 2026 (रविवार)
- समय: प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक
- स्थान: ब्रह्माकुमारीज शांति सरोवर, सेमिनरी रोड, आष्टा, जिला सीहोर (म.प्र.)
आइए, इस रविवार आगे आएं, रक्तदान करें और मानवता की इस महान सेवा में अपनी सार्थक सहभागिता दर्ज कराएं।

**मेंष:-* आज मांगलिक कार्यो में समय व धन लगेगा।राज्यपक्ष,व्यापारिक पक्ष से लाभ मिलेगा।गृह सुख होगा।
उपाय:-पान का बीड़ा देवी मंदिर में अर्पण करें
**वृष:-* आज अधूरे कार्य पूर्ण होने का योग है।बुद्धि विद्या का विकास होगा।राजनैतिक लाभ मिलेगा।सत्संग सानिध्य होगा।
उपाय:-अखंड अक्षत श्री विष्णु को अर्पण करें

*मिथुन:-* आज भाग्य प्रबल होगा मन मे सोचे कार्य होंगे।लाभ के साधनों में वृद्धि होगी।सेवारत कर्मचारी वर्ग पदोउन्नति प्राप्त करेंगे।
उपाय:-श्रीमद् भागवत गीता का पाठ करें
कर्क:- आज आर्थिक नुकसान हो सकता अधिक मानसिक चिंताए रह सकती है।धन संबंधी विवाद हो सकते है।मातृ पीड़ा हो सकती है।
उपाय:-हल्दी का तिलक लगाए

*सिंह:-* आज सुख समाचार मिलेगा।न्यायालय लाभ मिलेगा।शिक्षाक्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त होगी।धन आगमन होगा।भवन निर्माण होगा।
उपाय:-माखन मिश्री शिवजी को अर्पण करें
**कन्या:-* आज पारिवारिक आय में वृद्धि होगी।नौकरीं पेशा बालो को उन्नति योग है।सुविधाओं में वृद्धि होगी।भ्रातृ लाभ होगा।
उपाय:- नीला पुष्प शनि मंदिर में अर्पण करें

**तुला:-* आज न्यायिक कार्यपूर्ण होंगे।यश प्राप्ति होगी।कुटुम्ब में प्रसन्नता रहेगी।यात्रा प्रवास हो सकता है।भूमि लाभ के योग है।
उपाय:-पांच बत्तियों के दीपक से भगवान शिव की आरती करें
**वृश्चिक* आज पारिवारिक लोगों से सतर्कता रखे नही तो धनहानि बन सकती है।धार्मिक कार्यो के प्रति अविश्वास रहेगा।क्रोध से बचे
उपाय:-अखंड श्रीफल नदी में प्रवाहित करें

*धनु:-* आज व्यापारिक तरक्की,शिक्षाक्षेत्र में विशेष सफलता रहेगी।कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी।जायदाद वृद्धि हो सकती है।
उपाय:-बेल वृक्ष की पूजा करें
*मकर:-* आज लाभ की स्तिथि मजबूत होगी।कानूनी विवाद समस्या हल हो सकती है।धार्मिक रुचि बढ़ेगी।व्यापार सम रहेगा।
उपाय:-पीपल के पांच पत्तों का तोरण बनाकर घर के मुख्य द्वार पर लगाएं

*कुम्भ:-* आज शिक्षा से आपका भाग्य उदय होगा।लम्बी यात्रा से लाभ बनेगा।सम्मान मिल सकता है।धर्म के प्रति लगाव अधिक रहेगा।मनोरंजन रहेगा।
उपाय:-पीपल के वृक्ष की तीन परिक्रमा करें
**मीन:-* आज कार्यो के प्रति अरुचि हो सकती है।निम्न लोगो के साथ पड़कर कुसंग से हानि बनेगी।राजदंड का भय बनता दिख रहा है।
उपाय:-हरी सब्जी मंदिर में दें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*