

आष्टा। एस.बी.एस. कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नारायण सिंह जी ठाकुर (पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी) द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण छा गया। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में श्री विजय सिंह जी ठाकुर (सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर) एवं श्री मेहरबान सिंह जी लुवाणा (सेवानिवृत्त शिक्षक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय संचालक श्री भोलू सिंह जी ठाकुर ने की। सह-संचालक श्री जीवन सिंह जी ठाकुर एवं प्राचार्य श्रीमती रीना ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। 🇮🇳 विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां- स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित अभिभावकों को एवं विद्यार्थियों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

👨🏫 शिक्षकगण रहे उपस्थित- समारोह में शिक्षक पुष्पेंद्र सैंधव, महेंद्र ठाकुर, बी.पी. मेवाड़ा, शेख जावेद, राजकुमार मालवीय, योगेंद्र ठाकुर तथा शिक्षिकाएं सरिता गौतम, ममता तोमर, बसकन्या सोलंकी, प्रतिभा पाटीदार, पूर्णिमा कुशवाहा, निकिता शर्मा, अर्पिता मेवाड़ा, सपना मालवीय, राखी नामदेव, मानसी, सुहानी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳
🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳