भारत रत्न अटलजी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा पूर्वक किया

अटल जी ने कहा था राजनीति सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का संकल्प होना चाहिए-विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, भारत रत्न अटलजी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा पूर्वक किया

आष्टा। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर आज नगर भाजपा ने बूथ क्रमांक 188 पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित कर उपस्तिथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटलजी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रेरणा स्त्रोत,सभी के आदर्श श्री वाजपेयी जी को श्रद्धा पूर्वक नमन किया और उनेह विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उपस्तिथ कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की आज हम सभी भारत के महान सपूत, पूर्व प्रधानमंत्री,प्रखर राष्ट्रवादी,कुशल

राजनेता और अद्भुत कवि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के लिए एकत्रित हुए हैं।अटल जी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा से देश के करोड़ों लोगों के हृदय में अमिट स्थान बनाया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि राजनीति सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का संकल्प होना चाहिए। विधायक इंजीनियर ने कहा कीअटल जी ने अपने राजनीतिक जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।वे

कहते थे—“छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।” उनके विचारों में राष्ट्र के प्रति समर्पण, लोकतंत्र के प्रति सम्मान और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की भावना स्पष्ट दिखाई देती थी।प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी ने देश को विकास की नई दिशा दी। सड़कों के विस्तार,सिंचाई, दूरसंचार, शिक्षा, विज्ञान और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उनके कार्यों ने भारत की विकास यात्रा को गति प्रदान की। पोखरण परमाणु परीक्षण के माध्यम से उन्होंने पूरी दुनिया के सामने भारत की सामरिक शक्ति और आत्मविश्वास का परिचय दिया। विधायक इंजीनियर ने कहा की हम सबके आदर्श ओर प्रेरणा स्त्रोतअटल जी कीसबसे

बड़ी विशेषता यह थी कि वे राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सभी का सम्मान करते थे। उनकी वाणी में ओज था, लेकिन व्यवहार में विनम्रता थी। वे विरोधियों को भी अपना मानते थे। यही कारण है कि आज भी पक्ष और विपक्ष—दोनों विचारधाराओं के लोग उनका सम्मान करते हैं। आज उनकी पुण्यतिथि पर हमें केवल उन्हें श्रद्धांजलि नहीं देनी है, बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लेना है। हमें ऐसा भारत बनाने के लिए कार्य करना है, जो मजबूत हो, आत्मनिर्भर हो, विकसित हो और जिसमें समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिले।

हम सभी श्रद्धेय अटल जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए यह संकल्प लें कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखेंगे, लोकतंत्र और संविधान का सम्मान करेंगे तथा देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।कार्यक्रम में पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, नगर भाजपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,नगर उपाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर,कुलदीपसिंह धुराडा,नीलेश शर्मा,महेश प्रसाद शुक्ला,उत्थान धारवा,विष्णु परमार सजनसिंह मैना, जितेन्द्र सोलंकी,कृष्णा शर्मा,अनिमेष सोनी,श्रीपाल राठौर,राजेश पचलासिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top