

सीहोर (मध्यप्रदेश): जिले के आष्टा में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बेहद उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर जनरल स्टोर्स एवं स्टेशनरी व्यापारी एसोसिएशन, आष्टा द्वारा एक भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों, स्थानीय निवासियों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में एसोसिएशन के सभी प्रमुख पदाधिकारी और संरक्षकगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
- संरक्षकगण: अशोक जी जैन ‘अप्सरा’, अनिल प्रगति, रतन टेलर, देवेंद्र जैन ‘अंजली’, कोमल जैन ‘अटल’, संजय पोरवाल और मनोज रूनवाल।
- कार्यकारिणी: अध्यक्ष पल्लव प्रगति, महामंत्री पवन रांका, कोषाध्यक्ष शरद जैन ‘बिन्दिया’, प्रतिनिधि संकल्प जैन ‘नानू’, तथा उपाध्यक्ष अरुण जैन, उमेश जैन ‘अंजली’, नरेश माहेश्वरी और आशु पटवा।

इसके अलावा एसोसिएशन के समस्त सक्रिय सदस्य—प्रदीप प्रगति, तेजसिंह जी, ऋतिक जैन, कार्तिक पाटीदार, रोहित जैन ‘अल्टीमेट’, देवेंद्र मेवाड़ा, प्रवीण जैन, नितिन जैन ‘पूजा’, सोनू जैन, अनिल सेन और धर्मेंद्र चौरसिया सहित बड़ी संख्या में आष्टा के रहवासी इस राष्ट्रीय उत्सव के साक्षी बने। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद इदरीस मंसूरी, सुरेश कामरिया, राजेंद्र चौरसिया ‘स्मार्ट’, श्याम चौरसिया, अमित चौरसिया, लीन प्रगति, विद्यांश प्रगति और अपूर्व जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

देशभक्ति के नारों से गूंजा आष्टा
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ध्वजारोहण रहा, जिसके बाद सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय के उद्घोष से पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। वक्ताओं ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया और राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों की भूमिका एवं आपसी एकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की आत्मीय शुभकामनाएं दीं और देश की प्रगति व समृद्धि के लिए संकल्प लिया।

📍पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ज़ोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र के निर्देशानुसार उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में 17 अगस्त 2026 को जिले के थाना एवं पुलिस कार्यालयों में “प्रत्येक रविवार–थाना परिवार” थीम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया । ➡️हार्टफुलनेस योग एवं ध्यान सत्र से तनावमुक्त एवं स्वस्थ पुलिसिंग पर जोर:

✅कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के साथ हुई। इसके उपरांत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से हार्टफुलनेस योग एवं ध्यान सत्र से जुड़े, जहाँ सूक्ष्म व्यायाम, योग मुद्राओं, प्राणायाम, रिलेक्सेशन एवं सामूहिक ध्यान का अभ्यास कराया गया। ध्यान सत्र के माध्यम से तनाव प्रबंधन, मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच, आत्मअनुशासन एवं कार्यक्षमता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। पुलिसकर्मियों को नियमित योग, प्राणायाम एवं ध्यान को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

➡️थाना निरीक्षण एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा:– ध्यान सत्र के उपरांत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की गई।
✅इसी कड़ी में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ प्रशांत चौबे ने थाना आष्टा अंतर्गत चेकपोस्ट अमलाहा का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अपराध नियंत्रण, प्रभावी विवेचना, स्वच्छ परिसर एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
✅इसके उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ प्रशांत चौबे द्वारा पौधारोपण भी किया गया ।

संबंधित अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों द्वारा भी थानों का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निराकरण, जनसुनवाई, महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण, कानून-व्यवस्था तथा अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में एसडीओपी भेरूंदा श्री रोशन गुप्ता ने थाना इछावर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योग एवं ध्यान सत्र में सहभागिता की तथा अपराधों एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए ।

एसडीओपी बुधनी श्री रवि शर्मा ने थाना रेहटी का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ध्यान सत्र में सहभागिता की तथा अपराधों, लंबित प्रकरणों एवं थाना कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
एसडीओपी आष्टा श्री दामोदर गुप्ता ने थाना सिद्दीकगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योग एवं ध्यान सत्र में सहभागिता की तथा अपराधों एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए ।

स्वास्थ्य, फिटनेस एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग पर विशेष बल:
“प्रत्येक रविवार–थाना परिवार” की थीम के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ नियमित व्यायाम, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना अभिलेखों एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं को सदैव अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने, संभावित आकस्मिक निरीक्षणों के लिए आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील एवं त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

“प्रत्येक रविवार–थाना परिवार” की यह पहल पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन, कार्यकुशलता, आपसी समन्वय तथा जनोन्मुखी पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है ।

