

आष्टा/बागेर- (14 अगस्त 2026): स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर शुक्रवार को सुशीला हायर सेकेंडरी स्कूल, बागेर में देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। स्वतंत्रता पर्व के उपलक्ष्य में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर ‘भारत चलित अशोक चक्र’ की आकर्षक और नयनाभिराम आकृति उकेरी। बच्चों द्वारा बनाई गई इस आकृति को देखकर प्रांगण में मौजूद शिक्षक, अभिभावक व अन्य गणमान्य नागरिक भावविभोर हो उठे और संपूर्ण परिसर ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

यह प्रेरणादायी कार्यक्रम विद्यालय के मार्गदर्शक श्री अशोक परमार सर के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्राचार्या श्रीमती रानू परमार, प्रबंधक राजेश परमार, नरेंद्र परमार सर के नेतृत्व में किया गया। विद्यालय प्राचार्य श्रीमती रानू परमार ने बताया कि इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य नन्हे-मुन्ने बच्चों में देश भक्ति की अलख जगाना तथा उन्हें राष्ट्र सेवा एवं समर्पण के प्रति प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में रोशनी शर्मा, अर्जुन सिंह ठाकुर, दिनेश बैरागी, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, नीरज शर्मा, हरि प्रसाद प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, विजेंद्र नायक, वीरेंद्र चौहान, के डी बैरागी, जावेद खान, रश्मि माथुर, मोनिका जैन, भावना दुबे, सरिता दुबे, रानी यादव, पूजा परमार, भारती माहेश्वरी, अंशिका शर्मा, शाजिया शेख, दीपा शर्मा, नीलांशी शर्मा आदि शिक्षक शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन नरेंद्र परमार सर द्वारा किया गया

*15 अगस्त को सजेंगी मनमोहक प्रस्तुतियां*
विद्यालय परिवार ने जानकारी दी कि 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर स्कूल में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मुख्य समारोह मनाया जाएगा। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, अमर शहीदों व महापुरुषों की वेशभूषा में नाट्य मंचन और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम पेश किए जाएंगे

सर्वांगीण विकास और शत-प्रतिशत परिणाम की मिसाल
सुशीला हायर सेकेंडरी स्कूल केवल अकादमिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी जाना जाता है। विद्यालय द्वारा समय-समय पर खेलकूद, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण अभियान, एक्स्ट्रा क्लासेस और विशेष टेस्ट सीरीज़ का आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास और बौद्धिक विकास बढ़ सके। यही कारण है कि एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में विद्यालय का परिणाम प्रतिवर्ष शत-प्रतिशत रहता है।

*विद्यालय परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस का विशेष संदेश*
“आन देश की, शान देश की, इस देश की हम संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी यह पहचान है।
ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र-भक्ति से संवारें बच्चों का कल,
सुशीला हायर सेकेंडरी स्कूल परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस का हर दिन मंगल!”
*🇮🇳 समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!🇮🇳*



