ग्राम रूपेटा में भव्य सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, संत श्री मिट्ठुपुरा सरकार बहाएंगे ज्ञान की गंगा

Oplus_16908288

आष्टा- धर्म नगरी आष्टा के अंतर्गत आने वाले ग्राम रूपेटा में भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलने वाला है। यहाँ सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज धर्मशाला में दिनांक 14 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों और धर्मशाला समिति में अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण है। इस सात दिवसीय महायज्ञ में मालवा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध और

Oplus_16908288

ओजस्वी वक्ता संत श्री मिट्ठुपुरा सरकार अपनी अत्यंत मधुर एवं प्रभावी वाणी से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं, ज्ञान, भक्ति और वैराग्य के प्रसंगों पर प्रकाश डाला जाएगा। श्रीमद् भागवत महापुराण केवल कथाओं का संग्रह नहीं, बल्कि यह मानव जीवन जीने की एक संपूर्ण कला और दर्शन है। कथा हमें सिखाती है कि जीवन में धर्म का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों (कर्म) का पूरी निष्ठा से निर्वाह कैसे किया जाए। श्रीमद् भागवत हमें यह संदेश देती है कि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है,

और ईश्वर की शरण में जाने से मन को शांति और मुक्ति मिलती है। कथा हमें भगवान के प्रति अनन्य प्रेम, अटूट विश्वास और सच्ची भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। एवं हमें सिखाती है कि यह भौतिक संसार नश्वर है, इसलिए अपनी आत्मा को परमात्मा से जोड़ना ही जीवन का परम लक्ष्य होना चाहिए। धर्मशाला समिति और समस्त ग्राम रूपेटा वासियों ने आष्टा क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता, मातृशक्ति और युवाओं से विनम्र आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पधारकर इस पावन श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करें और अपने जीवन को धन्य बनाकर धर्म लाभ प्राप्त करें।

आष्टा। शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय, आष्टा में पदस्थ महेंद्र कुमार सक्सेना के सहायक वर्ग-3 से सहायक वर्ग-2 के पद पर पदोन्नत होने पर महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने महेंद्र कुमार सक्सेना को पुष्प माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सहकर्मियों ने उनकी पदोन्नति को प्रसन्नता का अवसर बताते हुए उनके आगामी दायित्वों के सफलतापूर्वक निर्वहन की कामना की। स्वागत कार्यक्रम में कर्मचारियों ने कहा कि सक्सेना की पदोन्नति उनके कार्य के प्रति निष्ठा एवं जिम्मेदारी का सुखद परिणाम है।

कार्यक्रम में सुनील श्रीवास्तव, बने सिंह मेवाड़ा, सतेन्द्र सक्सेना, राहुल प्रजापति, हरिओम मेवाड़ा, रूपकिशोर शर्मा, विनोद पुष्प, मेहरबान सिंह, शोभाराम मालवीय, राजेश विश्वकर्मा, मुकेश कुमार गोयल, वीरेंद्र निमोरिया, कुसुम मालवीय, रोहित खरे, अनिल सेन एवं राहुल मालवीय उपस्थित रहे।महेंद्र कुमार सक्सेना ने सभी सहकर्मियों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान एवं शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साथियों का सहयोग और विश्वास उन्हें नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय, आष्टा के श्री महेंद्र कुमार सक्सेना सहायक वर्ग-2 पद पर पदोन्नत

आष्टा। शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय, आष्टा में पदस्थ श्री महेंद्र कुमार सक्सेना के सहायक वर्ग-3 से सहायक वर्ग-2 पद पर पदोन्नत होने पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री धर्मेंद्र सिंह सूर्यवंशी, समस्त प्राध्यापकगण, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्री सक्सेना को पुष्प माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।सभी ने उनके कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार एवं समर्पित सेवाभाव की सराहना

करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन भी पूरी निष्ठा एवं दक्षता के साथ करेंगे। पदोन्नति पर श्री महेंद्र कुमार सक्सेना ने महाविद्यालय परिवार, वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों, मित्रों एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें प्राप्त स्नेह, विश्वास एवं शुभकामनाएं उनके लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्होंने भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संस्था की प्रगति एवं गरिमा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top