मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र सक्षम पाठक ने आयोजित ‘भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025’ में किया प्रथम स्थान प्राप्त, हुए सम्मानित

Oplus_16908288

आष्टा- मॉडर्न पब्लिक स्कूल के कक्षा 6वीं के होनहार छात्र सक्षम पाठक (सुपुत्र श्री रवि पाठक) ने ‘भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। ​इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में स्थानीय गायत्री मंदिर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सक्षम पाठक को उनकी इस शानदार सफलता के लिए आयोजन समिति एवं गायत्री परिवार व अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न (शील्ड) प्रदान कर सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।

​छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में अत्यंत हर्ष और उत्साह का माहौल है। प्राचार्य श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने सक्षम को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जैसे आयोजन बच्चों में न केवल ज्ञानवर्धन करते हैं, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक संस्कारों का भी बीजारोपण करते हैं। सक्षम की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

​सक्षम की इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य श्री शैलेन्द्र ठाकुर उपप्राचार्य श्री विकास चौरसिया, श्री बी. एल. मालवीय, श्री राजेश बड़ोदिया, श्री रजत धारवा, श्री रितेश जेलवाल, श्री संदीप ठाकुर, श्रीमती निर्मला सारसिया, अंजली चौरसिया, करिश्मा चौपड़ा, श्रीमती नीता सक्सेना, सुश्री ईशा जैन, सुश्री इतिका चौहान, श्री तेजू मेवाड़ा, सुश्री अपेक्षा पोरवाल, सुश्री पायल ठाकुर, सुश्री कनक सेन, सुश्री हंसा ठाकुर, सुश्री पूजा परमार, सुश्री रीना सरसिया एवं सुश्री सोनम गुप्ता सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र सक्षम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।

आष्टा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि हेतु हुआ चुनाव

आष्टा- मॉडर्न पब्लिक स्कूल, आष्टा में छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि चयन हेतु लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न कराए गए। इस दौरान पूरी पारदर्शिता का ध्यान रखते हुए विद्यार्थियों को बाकायदा मतपत्र (बैलेट पेपर) प्रदान किए गए, जिसके बाद सभी ने गोपनीयता बनाए रखते हुए अपना मतदान किया।चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी बने छात्र-छात्राओं ने स्वयं प्रचार-प्रसार किया और अपने सहपाठियों को पद से संबंधित समस्याओं व शिकायतों के त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया। मतदान के बाद मतगणना का कार्य पूरा कर उसकी सूचना विद्यार्थियों को दे दी गई।चुनावी दौड़ में शामिल प्रमुख प्रत्याशीविभिन्न पदों के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

हेड बॉय: प्रीत परमार, अक्षत सेन, हेमंत परमार एवं आदित्य ठाकुरहेड गर्ल: सृष्टि परमार एवं अंजलि गोस्वामीस्पोर्ट्स मिनिस्टर: (बॉय) आदित्य शर्मा, कान्हा कुशवाहा, नितिन परमार | (गर्ल) नीता कंचन वर्मा, प्रार्थना ठाकुर, आयुषी परमारडिसिप्लिन मिनिस्टर (गर्ल): आरुषि परमार, किंजल परमार एवं हर्षिता मितवालकल्चरल मिनिस्टर (गर्ल): अनुष्का विश्वकर्मा, सोनम चौहान एवं वैष्णवी परमारअसेंबली मिनिस्टर (गर्ल): निधि, इल्मा कुरैशी, अनामिका यादव एवं साधना ठाकुरइस संपूर्ण निर्वाचन कार्य को प्राचार्य श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर, उपप्राचार्य श्री विकास चौरसिया, चुनाव अधिकारी श्रीमती निर्मला सारसिया,

अंजली चौरसिया, करिश्मा चौपड़ा और प्रत्याशी प्रतिनिधि प्रीत परमार व अंजलि गोस्वामी के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं में श्री बी. एल. मालवीय, श्री राजेश बड़ोदिया, श्री रजत धारवा, श्री रितेश जेलवाल, श्री संदीप ठाकुर, श्रीमती नीता सक्सेना, सुश्री ईशा जैन, सुश्री इतिका चौहान, श्री तेजू मेवाड़ा, सुश्री अपेक्षा पोरवाल, सुश्री पायल ठाकुर, सुश्री कनक सेन, सुश्री हंसा ठाकुर, सुश्री पूजा परमार, सुश्री रीना सरसिया एवं सुश्री सोनम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top