मॉडर्न पब्लिक स्कूल के कक्षा दसवीं के आदित्य वर्मा ने 92.6%, कक्षा 12वीं के छात्र यस सेन ने 91.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में किया प्रथम स्थान प्राप्त

धंनजय जाट आष्टा 7746898041- संस्था मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा जिसने लगातार 12वीं बार भी सफलता का परचम लहराया। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं छात्र यस सेन ने कक्षा 12वीं में 91.8% अंक प्राप्त कर कक्षा 12वीं में पूरी कक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा आदित्य वर्मा ने 92.6% अंक प्राप्त कर कक्षा दसवीं में सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित का प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं संस्था के कक्षा 10वीं व 12वीं के 80% से ऊपर अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं में।

कक्षा 12वीं- यस सेन ने 91.8%, गौरव मितवाल ने 88.4%, मोहम्मद अनीस शाह ने 86.02%, सुरेंद्र परमार 85.8%, अभिका वर्मा 85.02%, आरती परमार ने85%, कृष्णा मंडोरिया ने 82.8 %, अक्षय परमार ने 82.8 %, अभिनव सिंह ने 81.6%, प्रियांशी पटेल 81%, अदिति पटेल ने 80.2%, आरुष पटेल ने 80% अंक प्राप्त किए। कक्षा 10वीं- आदित्य वर्मा ने 92.6%, मेघा परमार ने 90%, मोहम्मद शारिक ने 89.8%, ऋषि राज ठाकुर ने 88%, इरम मेवाती ने 87.8%, मधु धनवाल ने 87.6, किंजल परमार 86.8%, पलक ठाकुर 85.4%, नंदिनी कुशवाह 83.6%, अंश कुशवाह ने 83.2%, आरुषि परमार 82.4%, लक्ष्मी चौहान ने 81.2%, कोमल मालवीय ने 81.2%, राजवीर सिंह ने 81%, शादाब खान ने 80.6% अंक प्राप्त किए।

इन सभी सफल छात्र-छात्राओं को अधिक अंक अर्जित करने पर स्कूल के संचालक मंडल व शाला परिवार के मार्गदर्शक श्री शंकरलाल परमार, श्री कुंवरलाल परमार, श्री भीम सिंह ठाकुर एवं समिति अध्यक्ष अभिषेक परमार, प्राचार्य शैलेंद्र सिंह ठाकुर, उप प्राचार्य विकास चौरसिया, बीएल मालवीय, रवि पाठक, राजेश बड़ोदिया, रजत धरवां, निर्मला सारसिया, करिश्मा चोपड़ा, अंजलि चौरसिया, नीता सक्सेना, ईशा जैन, रीतिका चौहान, पायल ठाकुर, तेजू मेवाड़ा, शना अलि, लक्ष्मी चौरसिया, प्रतिभा तोमर आदि ने बधाई दी वह छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top