
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- विद्या भारती का संस्कार केंद्र एक महत्वपूर्ण सामाजिक-शैक्षिक पहल है, जिसका उद्देश्य विभिन्न समाज-समूह, विशेषकर पिछड़े और सेवा-बस्तियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार (नैतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना) प्रदान करना है। संस्कार केंद्र मे केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि शिक्षा के साथ गीत, कहानी, खेल, अभिनय आदि गतिविधियों द्वारा बच्चों का समग्र विकास—शारीरिक, मानसिक और सांस्कृतिक—सुनिश्चित किया जाता है। साथ ही, उनके माता-पिता और परिवारों में भी सामाजिक जीवन और संस्कारित व्यवहार की चेतना जगाई जाती है ।

इसी उद्देश्य को ध्यान मे रखते हुए सरस्वती विद्या मंदिर आष्टा द्वारा उधमसिंह बस्ती मे बुधवार को संस्कार केंद्र का शुभारम्भ किया गया। इस केंद्र कि समस्त गतिविधियों के प्रभारी के रूप मे बहिन किरण सांवरिया को नियुक्त किया गया है। केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे श्री प्रवीण धाड़ीवाल, श्री बिहारीलाल परमार, श्री विपिन सिंघवी ,श्री पंकज जी डुंगरवाल ,श्री रिलेश जी बोथरा ,श्री जिनम जी सिंगी साथ ही समाज के अन्य नागरिक व विद्या भारती के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*मेंष:-* आज स्थाई सम्पत्तियों के लेनदेन में समस्याओं का सामना करना पढ़ेगा।हाथों में चोट बन सकती है।कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है।
उपाय:-पॉकेट में सफेद हाथी की फोटो रखें
*वृष:-* आज कार्यक्षेत्र में कार्यभार कम रहने से हल्का महसूस करेंगे।पार्टी आदि का आनंद मित्रो के साथ करेंगे।किसी पर अतिविश्वास न करे।
उपाय:- घर के मुख्य द्वार पर तीन बार ॐ लिखें

*मिथुन:-* आज कानूनी मुद्दे हल होंगे।रुके हुऐ कार्य में पुनः तेजी आयेगी।जल संरक्षण के लिये योजना बना सकते।आज बैंकिंग कार्य पूरे होंगे।
उपाय:केले के वृक्ष की पूजा करें
*कर्क:-* आज मन उत्साह से भरा हुआ होगा।सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक क्षेत्रो में अनुकूलता रहेगी।घर के रंगरोगन का कार्य करवा सकते है।
उपाय:-भगवान कार्तिकेय को गुलाब पुष्प अर्पण करे

*सिंह:-* आज आलस्य से दिन की शुरुआत होगी।कार्यप्रणाली सुस्त सुस्त होगी।दोपहर बाद महत्वपूर्ण कार्य के लिये आप ऐक्टिव हो सकते है।आय में वृद्धि सम्भव है।
उपाय:- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें
*कन्या:-* आज भूमि भवन के कार्य पर रणनीति घर के बनेगी जो वृद्धिकारकर होंगी।सन्तान के विवाह की चिंता दूर होगी।सांस्कृतिक कार्यो में भगीदारी बन सकती है।
उपाय:-राम मंदिर में स्वास्तिक बनाएं सिंदूर से

*तुला:-* आज माता पिता के साथ समय व्यतीत हो सकता है उनकीं इच्छाओं के अनुरूप कार्य करेंगे।दोपहर बाद कुछ नकारात्मक विचार आपको चिंता दे सकते है।
उपाय:-छोटी कन्याओं को गिफ्ट दें
*वृश्चिक:-* आज किया गया विनियोग भरपूर लाभ देगा।वाहन खरीदी के योग प्रबल है।धार्मिक व सामाजिक स्थल का प्रबंधन आपको मिल सकता है।स्वस्थ्यय में अनुकूलता रहेगी।
उपाय:-लाल ध्वजा हनुमान मंदिर में अर्पण करें

*धनु:-* आज एकपक्षीय प्रेम प्रसंग से स्वयं को तकलीफ़ हो सकती है।चंदे के धन गमन का आरोप लग सकता है।दोपहर बाद सुखद सूचना सुकून देगी।
उपाय:- सरसों के तेल का दीपक लगाएं शनि मंदिर में
*मकर:-* आज मन की बातें दुसरो से करने का साहस आपमे आयेगा।समय के साथ परिस्थितियों में सुधार आशानुकूल रहेगा।बैंक बैलेंस बढ़ सकता है।
उपाय:-ब्राह्मण स्त्री को वस्त्र दें

*कुम्भ:-* आज दिन सामान्य रहने बाला है।आय व्यय में समानता रहेगी।बचत के प्रयास करेंगे पर सीमित रहेंगे।धैर्यता से कार्य करना उत्तम है।पैरों में तकलीफ हो सकती है।
उपाय:-देवस्थान पर अखंड श्रीफल अर्पण करे
*मीन:-* आज आप झूठ फ़रेब के शिकार हो सकते है इससे वस्तु या धन दोनो की हानि हो सकती है।दोपहर बाद आय के साधन बढ़ेंगे।नये व्यक्तियों से मुलाकात सफलता देगी।
उपाय:-पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें पांच

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979, 9406533539*
*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक चन्द्र राशि ग्रहदशा के आधार पर है। आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
