
पहला फोटो- समाजसेवी वीरेंद्र राठौर रथ यात्रा एवं श्रद्धालु व आष्टा इस्कॉन सेंटर प्रमुख संदीप सोनी एवं समिति सदस्यों का का स्वागत करते हुए का।

आष्टा। नगर में धार्मिक आस्था और उत्साह का अनूठा माहौल उस समय देखने को मिला जब इस्कॉन सेवा संस्था की आष्टा इकाई द्वारा महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की भव्य एवं विशाल रथयात्रा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। रथयात्रा का शुभारंभ एवं पूजन-अर्चना – रथयात्रा का भव्य शुभारंभ स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर से हुआ। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा एवं नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने रथ में विराजित महाप्रभु जगन्नाथ जी, भगवान बलभद्र एवं महारानी सुभद्रा जी के पावन श्रीविग्रहों का विधिवत पूजन-अर्चन कर आरती उतारी।

तत्पश्चात अतिथियों ने महाप्रभु के रथ को खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया। समिति सदस्यों का सम्मान – आयोजन समिति द्वारा नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नगर महामंत्री तारा कटारिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूपेश राठौर, पार्षद रवि शर्मा, हिउस अध्यक्ष नारायण भूरू मुकाती सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का मोती की माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान हेतु यात्रा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार, महामंत्री हरिओम कटारिया, सचिव नवीन पंचांग, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनी, उपाध्यक्ष चंद्रेश माथुर, अनिल भाटी, संदीप सोनी एवं समिति के अन्य सदस्यों का साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया।

नगर भ्रमण एवं मुख्य मार्गों पर स्वागत – गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर यह दिव्य रथयात्रा नगर के मुख्य मार्ग कन्नौद रोड से होकर गुजरी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा “हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा, हरे हरे… हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे” के भक्तिमय संकीर्तन और जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर महाप्रभु का स्वागत किया और आरती उतारकर पुण्य लाभ अर्जित किया। गीतांजलि गार्डन पर समापन एवं महाप्रसाद – भक्ति, संगीत और कीर्तन के बीच रथयात्रा कॉलोनी चौराहा स्थित गीतांजलि गार्डन पहुंची, जहां महाआरती के साथ यात्रा का विधिवत समापन हुआ। समापन स्थल पर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगर के धर्मप्रेमी बंधु शामिल हुए।

मेंष:-* आज धार्मिक कार्यो के लिये समय लाभकारी है।गृहस्थी में खुशनुमा वातावरण से मन प्रसन्न होगा।ऋण लेना हो सकता है।
उपाय:- पीली सरसों शिव जी को अर्पण करे
**वृष:-* आज स्वाभिमान की वृद्धि से अपूर्ण कार्य भी पूर्ण होंगे जिससे मनोबल बढेगा।हर्ष समाचार प्राप्त होगा।व्यय की अधिकता से मन दुःखी होगा।
उपाय:- किशमिश कन्या को वितरित करे

*मिथुन:-* आज घर के वरिष्ठ से सम्बन्धो में मतभेद बढ़ सकते है।कामकाज में कुछ समय के लिए बधाए आसकती है।संध्या बाद भाग्य बल जाग्रत हो कर लाभ देगा।
उपाय:- ककड़ी मंदिर में अर्पण करे
**कर्क:-** आज आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी रहने के आसार है।विद्यार्थियों का समय भी अनुकूल बनेगा।मनभेद से बचे।प्रेम संबंध सफल होंगे।
उपाय:- हरि सब्जी गौमाता को खिलाएं

*सिंह:-* आज जमीन जयदाद के लिये समय उत्तम है।व्यवसाय में नवीन साझेदारी बन सकती है।पराक्रम में वृद्धि होगी।प्रयास परिणामदायक होंगे।नेत्र पीड़ा हो सकती है।
उपाय:- शहद लड्डूगोपाल को अर्पण करे
**कन्या:-* आज राजकाज के कार्यो के लिए परिश्रम करना पड़ेगा।सजग रहने से भाग्य का सितारा चमकेगा।सुख समृद्धि से मन प्रसन्न होगा।संध्या बाद क्रोध से बड़ी हानि हो सकती है।
उपाय:- काले तिल शिव जी को अर्पण करे

**तुला:-* आज लोकोपवाद की आशंका मन चिंतित करेगी।दिनचर्या अव्यवस्थित रहने से शारीरिक कमजोरी बन सकती है।आकस्मिक धन प्राप्ति बन सकती है।
उपाय:- केशर देवी मंदिर में अर्पण करे
**वृश्चिक* आज महापुरुषों से के मिलने से श्रेष्ठ विचार का आदुर्भाव होगा।उच्चाधिकारियों से मिलने से कारोबार/कार्यक्षेत्र में नयी योजना का क्रियान्वयन होगा,जिससे लाभ में बढ़ोतरी रहेगी।
उपाय:- लाल चंदन श्रीविष्णु को अर्पण करे

*धनु:-* आज दिन उत्तम परिणाम,परस्पर,सौहार्द व सौगातों स भरा हुआ होगा अपनी मेहनत के बल पर रोजगार क्षेत्र में स्थायित्व को गति दे सकते हो।मैरिड लाइफ खुशनुमा रहेगी।
उपाय:- चांदी की धातु पॉकेट में रखें
*मकर:-* आज भाइयों के संयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे,जिससे लाभ बनेगा।कर्तव्यों के प्रति आप पूर्ण निष्ठावान रहेंगे।प्रतिस्पर्धा में सफल रहेंगे। धनलाभ से व्यय अधिक होगा।
उपाय:- तीर्थ जल शनिदेव पर अर्पण करे

*कुम्भ:-* आज सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में अपयश मिल सकता है।गुप्त चिंताओं से मनोबल में कमी आयेगी।वाहन से चोट का भय हो सकता है।कानूनी विवाद में कुछ हल निकल सकता है।
उपाय:- गुड़ चना गौमाता को अर्पण करे
**मीन:-* आज सांसारिक कर्मो में रहकर समाज कल्याण के लिए कार्य कर सकते है।शुभ विचारों का प्रादूर्भाव एवं धार्मिक क्षेत्रो में रुचि बढ़ेगी।अदालती कार्यो में सफलता निश्चित दिखाई देती है।
उपाय:- तांबे की धातु दान करे

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*