कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है- अजय सिंह

आष्टा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह “राहुल भैया” आज कांग्रेस के कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है। एक पूरी पीढ़ी ऐसी है जिसने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं देखी, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस का कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच लगातार सक्रिय है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर परिस्थिति में पार्टी की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाया है और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का है। अजय सिंह ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और विकास कार्यों में आ रही बाधाओं से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम करने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जनता के बीच पहुँचाए तथा आम लोगों की समस्याओं को पार्टी मंच तक लाए। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस की सबसे बड़ी पूंजी भी उसके कार्यकर्ता ही हैं। अपने संबोधन के अंत में अजय सिंह ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ जनता के बीच जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत,

समर्पण और एकता के बल पर कांग्रेस जनता का विश्वास जीतने में सफल होगी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है, और इसी ताकत के दम पर हम जनता के हितों की लड़ाई जीतेंगे तथा प्रदेश में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार, मीना सिंगी, अरविंद सिंह सेमली, ज़ाहिद गुड्डू, सोबालसिंह मुगली, कमलसिंह चौहान, एच आर परमाल, सोबालसिंह बागेर, इदरीस मंसूरी, जगदीश चौहान, घनश्याम जांगड़ा, प्रदीप प्रगति,

सोहेल मिर्ज़ा, चंदरसिंह ठाकुर, राजेश यादव, आत्माराम परमार, नरेन्द्र कुशवाह, महेन्द्र टीपाखेड़ी, सूरजसिंह पटेल, प्यारे पटेल, सुभाष नामदेव, शैलेश राठौर, प्रदीप भाटी, कृपाल मालवीय, संदीप ठाकुर, लोकेन्द्र भाटी, सुरेन्द्र ठाकुर, आशिक़ मंसूरी, गोरे मियाँ, सईद टेलर, इमरान डीलक्स, बंशी बांबे, अर्जुन अजय, सम्मी, जितेंद्रसिंह, धीरजसिंह, रूपसिंह, नितेश ठाकुर, यशवंत मालवीय आदि लोग मौजूद रहे, इसके पहले अजयसिंह जी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोहेल मिर्ज़ा जी के निवास पर पहुंचकर परिवारजनों एवं काँग्रेसजनों से मुलाक़ात की

आष्टा। सनातन संस्कृति, आस्था और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा का आष्टा नगर में सकल हिंदू समाज द्वारा भव्य एवं भावपूर्ण स्वागत किया गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पार्वती नदी तट स्थित अलीपुर क्षेत्र के बांसवेड़ा मंदिर परिसर से भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा पूरे धार्मिक उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ निकाली गई।रथ यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों तथा जय जगन्नाथ के गगनभेदी जयघोष के बीच भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा को सुसज्जित रथ में विराजमान कर किया गया।

यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति एक समान रंग के वस्त्र धारण कर भक्ति में सराबोर होकर शामिल हुए। पूरा नगर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा तथा संयोजक मुकेश नामदेव ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की पूजा-अर्चना एवं आरती कर नगरवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। वहीं सकल हिंदू समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर, श्रीमती पार्वती बाई कुशवाहा, एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा ने भगवान को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के

आशीर्वाददाता संरक्षक प्रेम नारायण शर्मा एवं हरि नारायण शर्मा ने पंडित धर्माधिकारी गजेंद्र शर्मा का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। वहीं मंदिर समिति के प्रमुख जुगल मालवीय, मंदिर के पुजारी एवं समिति के सदस्यों का सकल हिंदू समाज द्वारा पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।कार्यक्रम में पूर्व पार्षद शैलेश राठौर, सुभाष नामदेव, नानू सेठी, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष मांगीलाल सिसोदिया, मनोहर वैरागी, पवन यादव, रवि कुशवाहा, डॉ. भगवानदास शुक्ला, राहुल कुशवाहा, लखन सेन, शुभम कुशवाहा, राज कुशवाहा, विशाल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। रथ यात्रा का सफल संचालन मोंटू कोरी ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top