जेडी किड्स स्कूल में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्र किया गया आयोजित

सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के तहत स्कूली बच्चों को दिया स्वच्छता का संदेश। नगर पालिका परिषद आष्टा द्वारा संचालित “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत नगर के जेडी किड्स हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सही तरीके से हैंड वॉश का डेमो प्रदर्शित किया गया तथा स्वच्छता, कचरा पृथक्करण और व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व पर संवाद किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राय सिंह मेवाड़ा, वार्ड क्रमांक 16 के लोकप्रिय पार्षद श्री रवि शर्मा, कचरा वाहन संचालक विनय सिंह, जन-जागरूकता गतिविधि टीम लीडर राजकुमार अकेला तथा सहयोगी अजय ठाकुर सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राय सिंह मेवाड़ा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कचरे का वैज्ञानिक एवं उचित प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि दिन-प्रतिदिन कचरे की मात्रा बढ़ती जा रही है,

जिसमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं डिस्पोज़ेबल वस्तुओं का बड़ा योगदान है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे Reduce, Reuse, Recycle की आदत अपनाएं, अनावश्यक प्लास्टिक के उपयोग से बचें तथा बाजार जाते समय कपड़े का झोला साथ लेकर जाएं।इस अवसर पर पार्षद श्री रवि शर्मा ने विद्यार्थियों को कचरे के स्रोत पर पृथक्करण का महत्व समझाते हुए कहा कि प्रत्येक घर में गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करना स्वच्छ शहर की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं

Oplus_16908288

इस आदत को अपनाने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री मेवाड़ा ने पधारे हुए सभी अतिथियों, नगर पालिका परिषद आष्टा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। साथ ही विद्यार्थियों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने और नगर को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।

अभाविप ने शहीद भगतसिंह महाविद्यालय के विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं एवं छात्रहित से जुड़ी मांगों को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

आष्टा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई आष्टा ने आज शहीद भगत सिंह शा. महाविद्यालय में छात्रहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं,मांगों को लेकर प्राचार्य के माध्यम से मप्र शासन के नाम एक ज्ञापन सौंपा गयाज्ञापन में परिषद ने मांग की कि महाविद्यालय में यूजी स्तर पर वाणिज्य, कला एवं विज्ञान संकाय में वर्तमान में शासन स्तर से विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में केवल एक-एक पद स्वीकृत है,जिसे बढ़ाकर पर्याप्त संख्या में पद स्वीकृत किया जाए,ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं

नियमित शिक्षण व्यवस्था का लाभ मिल सके।इसके साथ ही विद्यार्थी परिषद ने मांग की कि वर्तमान में जनभागीदारी के माध्यम से संचालित पीजी (स्नातकोत्तर) विषयों को शासन स्तर से स्वीकृति प्रदान की जाए। इससे विद्यार्थियों पर पड़ने वाला अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम होगा तथा अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा प्रारंभ करने की भी मांग की, जिससे दूरदराज़ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को आवास संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके।

परिषद ने शासन से इन सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर छात्रहित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।ज्ञापन के दौरान विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री दीपक जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजत सोनी,प्रियंका परमार,हर्ष कुशवाहा, प्रथम वर्मा, जयंत मेवाड़ा, कुणाल परमार, रुद्राक्ष कुशवाहा, मोहित मेवाड़ा, आयुष ठाकुर,दीपक कुशवाहा,रमन नामदेव,लक्की मालवीय, अंकित मालवीय, लखन पाटीदार, सोनू पांचाल, नितेश, रोहन,अमन विश्वकर्मा, वैष्णवी परमार , अंशिका पटेल,हिमांशी नायक,निक्की पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top