


आष्टा – स्थानीय कॉलोनी चौराहा स्थित प्रतिष्ठित व्यवसायी संदीप सोनी के प्रतिष्ठान पर आज एक विशेष ‘लकी ड्रा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे। पारदर्शिता के साथ हुआ विजेताओं का चयन – कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और संदीप सोनी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह के सामने बेहद पारदर्शी तरीके से ‘लकी ड्रा’ की पर्चियां निकाली गईं।

जैसे ही भाग्यशाली विजेताओं के नामों की घोषणा हुई, पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विजेताओं को मंच पर बुलाकर बेहद आकर्षक और बहुमूल्य पुरस्कारों का वितरण किया गया। प्रथम पुरुस्कार गीता बाई को इलेक्ट्रोनिक स्कूटी के रूप मे प्राप्त हुआ। नपाध्यक्ष श्री मेवाड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल ग्राहकों और व्यापारियों के बीच के संबंधों को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं।

पुरस्कार जीतने वाले सभी भाग्यशाली भाई-बहनों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं। साथ ही उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक संदीप सोनी की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल व्यवहार और ग्राहकों के प्रति समर्पण के कारण ही आज उनका व्यवसाय इस मुकाम पर है। उन्होंने श्री सोनी को इस सफल और शानदार आयोजन के लिए बधाई दी और उनके व्यापार की निरंतर उन्नति व प्रगति के लिए बहुत-बहुत मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर पार्षद रवि शर्मा, संदीप सोनी, मनीष किल्लोदिया सहित बड़ी संख्या मे नागरिकगण मौजूद थे।

आष्टा । आष्टा अनुविभाग की शासकीय माध्यमिक शाला किला आष्टा में उच्च श्रेणी शिक्षक के रूप में पदस्थ शिक्षक मुकेश चित्तौड़ा के सेवा काल के 43 वर्ष 10 माह की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर आज माधव गार्डन में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर शामिल हुए । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सेवानिवृत हुए शिक्षक मुकेश चित्तौडा का स्वागत और सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की ।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि हम सबके बीच में एक शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे आष्टा नगर के अलीपुर क्षेत्र निवासी मुकेश चित्तौड़ा के सेवानिवृत होने पर आयोजित सम्मान समारोह में आज जिस प्रकार से शिक्षा जगत के सभी सम्माननीयजन उपस्थित है । उससे यह स्पष्ट होता है कि सेवानिवृत शिक्षक मुकेश चित्तौड़ा जी ने शासकीय सेवक के रूप में दिए गए दायित्वों का सेवा काल मे पूर्ण

समर्पण भाव एवं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वाह किया । अब वे सेवानिवृत हो गए लेकिन उनकी सेवा को बुलाया नहीं जा सकता । अपनी सराहनीय सेवा को पूर्ण करने के पश्चात वे सेवा निर्वत्त हुए । मैं उनसे यही अपील करूंगा की वे शासकीय सेवा से निर्वत्त हुए है,अब वे समाज को अपनी सेवाएं दे और सामाजिक धार्मिक रचनात्मक कार्य में अपना विशेष योगदान देते रहे । इस अवसर पर चित्तोड़ा परिवार के नन्ही राजकुमारी एवं नन्हे राजकुमार के नामकरण संस्कार पर दोनों बच्चों को भी शुभाशीष प्रदान किया ।



