


धनंजय जाट आष्टा- नगर में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। आज 12 जुलाई 2026 को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल सिसोदिया (MBBS, MD, General Medicine एवं Fellowship in Echocardiography) के नवीन क्लिनिक का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कैबिनेट मंत्री ने की उद्घाटन की रस्म- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री इंदर सिंह परमार रहे। उन्होंने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने डॉ. अनिल सिसोदिया को बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस इस क्लिनिक के खुलने से आष्टा और आसपास के क्षेत्र की जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ अब अपने ही नगर में सुलभ होंगी। उन्होंने इसे स्थानीय चिकित्सा जगत के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति- शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, पूर्व विधायक श्री रघुनाथ सिंह मालवीय, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान, और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त जिला पंचायत उपाध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आष्टा श्री कैलाश परमार, श्री जीवन सिंह मंडलोई, जिला पंचायत सदस्य (शाजापुर) श्री मुरारी लाल जावरिया, जिला पंचायत सदस्य (सीहोर) श्री कमल सिंह चौहान, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री धारा सिंह पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष कालापीपल श्री जय प्रकाश अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालापीपल श्री भोजराज जी पवार तथा पूर्व जनपद अध्यक्ष सूरज सिंह पवार, श्रीमती मधु रमेश मालवीय पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष कालापिपल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ देने का संकल्प- इस अवसर पर उपस्थित बड़ी संख्या में चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने डॉ. अनिल सिसोदिया को नवीन क्लिनिक के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएँ दीं। लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. सिसोदिया की विशेषज्ञता और अनुभव का लाभ क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा और यह क्लिनिक विश्वसनीय चिकित्सा सेवाओं का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के अंत में नर्बदा प्रसाद सिसोदिया पूर्व मंडी अध्यक्ष कालापीपल ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।

मेंष:-* आज व्यापारिक सौदे सफल होंगे।नौकरीं में सम्मान मिलेगा।खेल गतिविधियों में कोई उचित अवसर मिल सकता है।
उपाय:- बरगद के वृक्ष की पांच परिक्रमा करें
**वृष:-* आज दिनचर्या व्यस्तम रहेगी।खर्च में कमी होंगी।लक्ष्य के प्रति आपका समर्पण भविष्य को मजबूत करेगा।गीत संगीत में रुझान बढ़ेगा।
उपाय:- मंदिर में जल सेवा करें

*मिथुन:-* आज वाणी की सौम्यता से आपको पहचान मिलेगी।कृषिजन्य कार्यो में लाभ बनेगा।इष्टमित्रों के साथ किसी कार्य की मंत्रणा हो सकती है।
उपाय:- भगवान को नवीन पोशाक अर्पण करें
**कर्क:-** आज धन या वस्तु की हानि हो सकती है।स्वभाव में आवेश हो सकता है।व्यवहार में कंजूसी नुकसान दे सकता है।पत्नी का सहयोग मिलेगा।
उपाय:- श्री गायत्री महामंत्र का जाप करें

*सिंह:-* आज पर्यटन का समय है,मौजमस्ती के लिये आतुर रहेंगे।खानपान का पूरा आनंद लेंगे।जल व अग्नि से सावधान रहें।
उपाय:- पक्षियों को दाना डालें
**कन्या:-* आज किसी विषय पर आप तार्किक चर्चारत हो सकते है,जो आपकी बौद्धिक कुशाग्रता को लोगो से परिचित करायेगा।विनियोग से लाभ बनेगा।
उपाय:- ब्राह्मण स्त्री को वस्त्र दान करें

**तुला:-* आज भावनात्मक व्यवहार आपका रहेगा,परोपकार के कार्यो से मन को संतुष्टि मिलेगी।वस्त्रों का उपहार मिल सकता है।सौंदर्य पर धन खर्च होगा।
उपाय:- छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं
**वृश्चिक* आज आपको कमजोर करने का गुप्त प्रयास होगा जो चिंता देगा,पर अपने कर्मफल से आप सुरक्षित निकल जायेंगे।रक्त विकार तकलीफ दे सकता है।
उपाय:- अखंड श्रीफल मंदिर में अर्पण करें

*धनु:-* आज सामाजिक नेतृत्व करने का अवसर आपके पास होगा जिसे स्वीकार कर आप लोकप्रियता प्राप्त कर सकते है।आपकी लेखन क्षमता में भी निखार आयेगा।
उपाय:- भगवान के वराह अवतार की फोटो अपने पॉकेट में रखें
*मकर:-* आज घर के समान की खरीदी होगी।फर्नीचर का कार्य करवा सकते है।शेयर बाजार आय देगा।सन्तान पक्ष धनहानि दे सकता है।उधारी कम होगी।
उपाय:- श्री शिव चालीसा का पाठ करें

*कुम्भ:-* आज स्थाई कार्यो की आधारशिला आप रख सकते है।परिवार के लोगो को रोजगार से लगाने का कार्य कर सकते है।स्वस्थ्यय में सुधार सम्भव है।
उपाय:-श्री हनुमान जी को सिंदूर का चोला अर्पण करें
**मीन:-* आज अर्थहीन बातों पर नोकझोंक हो सकती है।उसे टालने का प्रयास करे नही तो परिणाम गम्भीर हो सकते है।उधार लेनदेन से दूर रहे।आंखों में तकलीफ़ बन सकती है।
उपाय:-श्री हनुमान अष्टक का पाठ करें

*पं. डॉ दीपेश पाठक*
*ज्योतिर्विद ,भगवताचार्य एवं* *शिक्षाविद मोटिवेटर*
*एम.ए(ज्योतिष,संस्कृत),एमकॉम*
*(लेखाशास्त्र),एमफिल,पीएचडी,*
*एमपीसेट,पीजीडीसीए,* *टीसीएस एकाउंटिंग,*
*श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण* *मंदिर, समस्त नगरपुरोहित परिवार आष्टा,जिला* *सीहोर म.प्र*
*9827598979,9406533539***

*नोट: यह राशिफ़ल दैनिक ग्रहदशा के आधार पर है ।आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।कुंडली का विश्लेषण करवा कर आप उसका हल निकला सकते है।*
