लोरासकला पंचायत में 1 करोड़ 43 लाख के विकास कार्यो का विधायक ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण

आष्टा । देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी की 100 वी सालगिरह तक भारत को विकसित भारत एवं विश्वगुरु बनाने का जो लक्ष्य तय किया एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में मप्र को विकसित मप्र बनाने का जो सपना देखा है इस सपने को हम सब मिल कर पूरा करेंगे देश मे,प्रदेश में आज जो विकास हो रहा है ये उसी लक्ष्य को पूर्ण करने का एक कदम है,जो लगातार बढ़ रहे है । उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोरास कला में 01 करोड़ 43 लाख 16 हजार की लागत के विकास कार्यो के भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहे । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विश्वास,विकास व गरीब कल्याण के सफलमत 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा ग्रामो में विकास कार्यो की जो सौगातें दी जा रही है।

आज उसी कड़ी में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्राम लोरास कला को 01 करोड़ 43 लाख 16 हजार रुपये के विकास कार्यो की ग्राम पंचायत लोरास कला को सौगातें दी । आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह में पहुच कर ग्राम लोरास के हायर सेकेंडरी स्कूल में बनने वाले 01 करोड़ 23 लाख 16 हजार की लागत के अतिरिक्त कक्ष,बाउंड्रीवाल,टॉयलेट ब्लॉक कार्य का भूमिपूजन किया एवं 20 लाख की लागत से बनी सीसी रोड का लोकार्पण किया । कार्यक्रम के दौरान विधायक इंजीनियर ने स्कूल के विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री निशुल्क सायकल वितरण योजना के तहत सायकलों का भी वितरण किया।

एवं स्कूली बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया ओर प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर सभी अतिथियों,जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक इंजीनियर ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया ।आयोजित भूमिपूजन-लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आगे कहा की आज हम सब को मिल कर बिगड़े पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया है,उसे हम सब को सुधारना है । इसके लिये प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत पूरे देश मे पौधारोपण कर हर ग्राम को हराभरा करने का अभियान शुरू किया है,उसके परिणाम भी देखने को मिल रहे है ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने 12 साल के बेमिसाल कार्यकाल में यू तो देश को कई बड़ी बड़ी सौगातें दी उनमें से हमारे आष्टा विधानसभा क्षेत्र को भी कई बड़ी योजनाएं,बड़े विकास के कार्य हुए है । उसमे से सबसे बड़ी नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का लाभ हमे मिला है। इस योजना से जब खेतो खेत नर्मदा जी का पानी हमारे अन्नदाता किसान भाईयों को मिलेगा तब अपना पूरा क्षेत्र हराभरा आष्टा के रूप में नजर आयेगा, अन्नदाता की आय दो गुनी नही चार गुनी बढ़ेगी,कृषि उपज का उत्पादन बढेगा,हमारा किसान भाई दो के स्थान पर तीन तीन फसल प्राप्त कर सकेगा । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कि लगभग 250 करोड़ की

उक्त योजना का लाभ आष्टा विधानसभा क्षेत्र के करीब 268 ग्रामो को मिलेगा एवं इससे 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का रकबा लाभान्वित होगा । ये है 12 साल की बड़ी बड़ी उपलब्धिया । वही मोदी जी ने देश के अन्नदाताओं की चिंता कर किसान सम्मान निधि हर वर्ष 06 हजार की राशि किसानों के खाते में भेज कर योजना का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाया है । देश मे गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो मे से 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है । 80 करोड़ गरीबो मो मुफ्त अनाज मिल रहा है । 58 करोड़ लोगों के जनधन खाते खोले अब इन खातों में दिल्ली भोपाल से योजना की जो राशि भेजी जाती है वो हितग्राही को 100% मिलती है । इसके पहले कांग्रेस के शासन में उनके ही प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी ने स्वयं स्वीकार किया था कि हम दिल्ली से एक रुपया भेजते है तो नीचे तक मात्र 15 पैसे ही पहुचते है,मतलब 85% का होता था भ्रष्टाचार ।

मोदी जी ने इस पर अंकुश लगाया है । इसके साथ ही स्वच्छता,हर घर नल से जल,प्रधानमंत्री आवास योजना,देश की सुरक्षा को लेकर कई कार्य किये है ।आपके ग्राम में भी इस योजना से पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है । विधायक इंजीनियर ने कहा की 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को हम सब ने एक सपने को सच होते देखा है । मोदी जी ने विकास का एक अमिट इतिहास लिखा और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाये।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं ।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 12 साल के कार्यकाल में सेवा,सुशासन और जनकल्याण को माध्यम बना कर गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिकों सहित सभी वर्गों के लिए संचालित योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने जनकल्याण, स्वच्छता, महिला सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं। विधायक ने कहा की प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। विधायक इंजीनियर ने कहा की मप्र में डॉ मोहन यादव जी की डबल इंजन की सरकार ने देशभर में सड़कों,सिंचाई,स्वास्थ,शिक्षा,पेयजल, सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा विकास हुआ है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

हमारे आष्टा एवं जावर में 100 करोड़ से अधिक के दो नये सांदीपनी विद्यालयों का निर्माण एवंनई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे देश का युवा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी जी के आव्हान पर मप्र भी डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकसित मप्र बनेगा ।आज ग्राम पंचायत लोरास कला को भी विकास की 01 करोड़ो 43 लाख की सौगात मिली है । विधायक इंजीनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है। कार्यक्रम में उपस्तिथ सभी अतिथियों का ग्राम पंचायत की ओर से भव्य स्वागत सम्मान किया गया ।

इस अवसर पर सरपंच रमेश चंद्र ने पंचायत की ओर से विकास कार्यो की मांगों का एक मांग पत्र सौपा ।कार्यक्रम के बाद विधायक गोपालसिंह इंजीनियर एवं सभी अतिथियों ने स्कूल के बच्चों के साथ विद्यालय में ही मध्यान भोजन किया। ग्राम लोरास कला पहुचने पर ग्रामीणजनों,भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की भव्य अगवानी कर स्वागत,सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई,जनपद सदस्य ज्ञानसिंह मंडलोई,मंडल अध्यक्ष सुनील आर्य, मंडल प्रभारी राजेश राजपूत,शिवनारायण मेवाडा,सूरज मेवाड़ा,सरपंच रमेश चंद्र, बंटी मेवाड़ा, विष्णु परमार, जितेंद्र सोलंकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष आसपास की पंचायत के सरपंच विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top